इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 6 मई, 2023

  • 06 May 2023
  • 7 min read

वाशिंगटन घोषणा

दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा हस्ताक्षरित वाशिंगटन घोषणा का उद्देश्य उत्तर कोरिया की क्षेत्रीय आक्रामकता के खिलाफ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करना है। ह्वासोंग-8 ठोस-ईंधन अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के उत्तर कोरिया के सफल प्रक्षेपण को देखते हुए इस समझौते में कोरियाई प्रायद्वीप में एक अमेरिकी परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी को तैनात करने, एक परमाणु सलाहकार समूह का निर्माण करने और दक्षिण कोरिया के परमाणु क्षेत्र में हो रही प्रगति के विषय में जानकारी प्रदान करने की रूपरेखा दी गई है। हालाँकि दक्षिण कोरिया ने अप्रसार संधि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की है कि वह अपनी परमाणु क्षमताओं को विस्तारित करने का उपक्रम नहीं करेगा। वैश्विक परमाणु हथियारों के उत्पादन को सीमित करने की चिंता को लेकर अमेरिका दक्षिण कोरिया को अपना परमाणु शस्त्रागार बनाने की अनुमति देने में अनिच्छुक रहा है। हालाँकि यह वादा कि अमेरिका और उसके परमाणु हथियार अपने साथी देशों की रक्षा करेंगे, अप्रसार के बड़े उद्देश्य के अनुरूप है। चीन और उत्तर कोरिया ने समझौते की आलोचना की है, अधिकांश दक्षिण कोरियाई अपने स्वयं के परमाणु शस्त्रागार को एक निवारक के रूप में विकसित करना चाहते हैं। दक्षिण कोरियाई जनता को अमेरिकी सहायता पर संदेह है।
और पढ़ें… अप्रसार संधि

विश्व फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप दिवस

विश्व फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप दिवस (World Pulmonary Hypertension Day) 5 मई को मनाया जाने वाला एक वार्षिक आयोजन है, जो पल्मोनरी हाइपरटेंशन (PH) के संदर्भ में जागरूकता बढ़ाने और इस स्थिति से पीड़ित लोगों को सहयोग करने हेतु मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत वर्ष 2012 में मैड्रिड, स्पेन में हुई थी, जहाँ रोगी संघों, रोग संगठनों एवं वैज्ञानिक समुदायों को एक साथ लाने हेतु एक कार्यक्रम तथा वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित की गई थी। 5 मई को इसलिये चुना गया क्योंकि यह ज़हरीले रेपसीड तेल के कारण होने वाले फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप से स्पेन में मरने वाले पहले बच्चे की याद दिलाता है। इस वर्ष विश्व फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप दिवस 2023 की थीम "टुगेदर वी आर स्ट्रांगर" है, जो जागरूकता बढ़ाने, रोगियों एवं उनके परिवारों का सहयोग करने तथा देखभाल और उपचार तक पहुँच बढ़ाने का समर्थन करने हेतु एक-साथ आने के महत्त्व पर ज़ोर देती है। PH एक प्रकार का उच्च रक्तचाप है जो फेफड़ों तथा हृदय के दाहिने हिस्से की धमनियों को प्रभावित करता है। PH विभिन्न कारकों के कारण हो सकता है, जिसमें आनुवंशिकी, कुछ चिकित्सीय स्थितियाँ और विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आना शामिल है। PH के लक्षणों में साँस की तकलीफ, थकान, सीने में दर्द एवं बेहोशी शामिल हो सकते हैं।

मोचा चक्रवात

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक चेतावनी जारी की है कि 6 मई, 2023 के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। मौसम के प्रारूप के आधार पर IMD के प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, चक्रवात संभावित रूप से 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल सकता है। यह इस वर्ष बनने वाला पहला चक्रवात होगा और लाल सागर तट पर स्थित येमिनी शहर मोचा (मोखा) के आधार पर यमन द्वारा प्रस्तावित चक्रवात को मोचा नाम दिया जाएगा। इस चक्रवात का नामकरण विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार किया गया था, जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक चक्रवात का नाम ऐसे उदाहरणों में भ्रम से बचने के लिये रखा जाना चाहिये जहाँ एक स्थान पर कई प्रणालियाँ संचालित होती हैं। चक्रवात एक मौसमी परिघटना है जो निम्न दाब केंद्र और इसके चारों ओर परिसंचरण वाली तेज़ पवनों की विशेषता है। यह बाढ़, तूफान और भूस्खलन का कारण बन सकता है, जिसके परिणामस्वरूप जीवन और परिसंपत्ति की क्षति हो सकती है। स्थान और मौसम की स्थिति के आधार पर चक्रवातों को उष्णकटिबंधीय चक्रवात, अत्यधिक उष्णकटिबंधीय चक्रवात और ध्रुवीय निम्नदाब पेटियों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

और पढ़े… चक्रवात

विश्व बैंक का नया अध्यक्ष

विश्व बैंक ने घोषणा की है कि 2 जून, 2023 से शुरू होने वाले पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये अजय बंगा को संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के लिये चयन प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता आधारित है, जिससे किसी को भी पद के लिये प्रस्तावित की जाने वाली बैंक की राष्ट्रीय सदस्यता की अनुमति मिलती है। विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष होने के अतिरिक्त बंगा इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) के कार्यकारी निदेशक मंडल के अध्यक्ष तथा अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA), अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC), बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA) एवं निवेश विवादों के निपटान के लिये अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की प्रशासनिक परिषद (ICSID) के निदेशक मंडल के पदेन अध्यक्ष के रूप में भी काम करेंगे।
और पढ़ें… विश्व बैंक

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow