इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 5 मई, 2023

  • 05 May 2023
  • 6 min read

3D प्रिंटिंग का उपयोग

तीन-आयामी (3D) प्रिंटिंग तकनीक के उपयोग द्वारा सर्जरी के दौरान तंत्रिका नली बनाने हेतु स्मार्ट जेल शीट ट्यूब में स्वतः रोल हो सकती है, जिससे सर्जरी की जटिलता कम हो जाती है एवं शीघ्र तंत्रिका रिकवरी सुनिश्चित होती है। 3D प्रिंटिंग में आभासी मॉडल खंड को डिज़ाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके निर्मित किया जाता है और खंड को सामग्री के परत-दर-परत निक्षेपण द्वारा 3D प्रिंटर का उपयोग करके बनाया जाता है। निर्माण के बाद सक्रियण आधारित मांग पर 3D मुद्रित भागों को आकार परिवर्तन से गुज़रना पड़ सकता है। ऐसी प्रौद्योगिकियों को अब व्यापक रूप से चार विमीय (4D) प्रिंटिंग के रूप में जाना जाता है, जहाँ समय (Time) अतिरिक्त आयाम है। इस तरह के 4D-प्रिंटिंग भागों का उपयोग अभी तक चिकित्सा में नहीं किया गया है। इस तरह की उभरती प्रौद्योगिकियाँ चिकित्सा उपकरणों की एक नई पीढ़ी हेतु मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं, इनका उपयोग सर्जन आने वाले वर्षों में नसों और कई अन्य ऊतकों को ठीक करने के लिये सर्जरी के दौरान कर सकते हैं। वे सर्जरी की कम जटिलता, न्यूनतम-इनवेसिव प्रक्रियाओं और त्वरित उपचार जैसे लाभ प्रदान कर सकते हैं।

और पढ़ें…3D प्रिंटिग

एकथा हार्बर

हाल ही में भारत और मालदीव ने उथुरु थिला फाल्हु (UTF) एटोल (माले से कुछ मील दूर उत्तर-पश्चिम में) के सिफवारु में मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के तटरक्षक बल के लिये एक बंदरगाह- 'एकथा हार्बर' का निर्माण शुरू कर अपने बढ़ते रक्षा सहयोग में एक बड़ा कदम उठाया है। तटरक्षक बल का विकास भारत की सबसे बड़ी अनुदान सहायता परियोजनाओं में से एक है। UTF हार्बर प्रोजेक्ट की घोषणा वर्ष 2021 में की गई थी। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और नई दिल्ली IOR में अपने प्रभाव का विस्तार करने के चीन के प्रयासों के बीच रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों सहित माले के साथ संबंधों का विस्तार करने की मांग कर रहा है।

और पढ़ें… भारत मालदीव संबंध

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़

जेल में बंद तीन महिला पत्रकारों- ईरान की निलोफर हमीदी, इलाहेह मोहम्मदी और नरगिस मोहम्मदी को सच्चाई एवं जवाबदेही के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिये यूनेस्को वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़ 2023 से सम्मानित किया गया है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है। यूनेस्को के पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विश्व भर के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का जनादेश है। विश्व स्तर पर महिला पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को बढ़ते हमलों का सामना करना पड़ता है, चाहे वास्तविक जीवन में हो या ऑनलाइन, जिसमें पत्रकारों को कलंकित करना, अभद्र भाषा, ट्रोलिंग, शारीरिक हमला, बलात्कार तथा यहाँ तक कि हत्या भी शामिल है। एजेंसी उनकी सुरक्षा की हिमायती है और उनके द्वारा किये गए अच्छे प्रयासों की पहचान करने एवं इन हमलों का सामना करने के उद्देश्य से सिफारिशों को साझा करने के लिये भागीदारों के साथ सहयोग करती है। यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़ की स्थापना वर्ष 1997 में की गई थी। यह प्रतिवर्ष किसी ऐसे व्यक्ति, संगठन या संस्था को दिया जाता है जिसने प्रेस की स्वतंत्रता में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।
और पढ़ें … विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023

आसियान-भारत समुद्री अभ्यास 2023

भारत-आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) सैन्य सहयोग का विस्तार करने के लिये पहला आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (AIME-2023) आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास का बंदरगाह चरण 02 से 04 मई, 2023 तक सिंगापुर में हुआ और दक्षिण चीन सागर में समुद्री चरण 07 से 08 मई, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। AIME 2023 भारतीय नौसेना एवं आसियान नौसेनाओं को एक साथ मिलकर काम करने तथा समुद्री क्षेत्र में निर्बाध संचालन करने का अवसर प्रदान करेगा। INS दिल्ली, भारत का पहला स्वदेश निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक और INS सतपुड़ा, एक स्वदेश निर्मित निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं। दोनों अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी (IMDEX-23) और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा सम्मेलन (IMSC) में भी भाग लेंगे जो सिंगापुर द्वारा होस्ट किया जाएगा।

और पढ़ें… आसियान

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2