इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 30 नवंबर, 2023

  • 30 Nov 2023
  • 5 min read

लैंटाना कैमारा

हाल ही में लैंटाना कैमारा नामक पौधों की विषैले और आक्रामक प्रवेशी प्रजाति से तैयार की गई पंद्रह हाथियों की मूर्तियाँ वर्तमान में बंगलूरू, कर्नाटक में विधान सौध (विधानसभा) के बाहर प्रदर्शन हेतु लगाई गई हैं।

  • वर्बेनेसी समूह से संबंधित लैंटाना कैमारा मूलतः अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक बारहमासी झाड़ी है।
    • बदलते जलवायु के अनुरूप ढलने की क्षमता के कारण यह उच्च तापमान तथा नमी को सहने में सक्षम होती है।
  • हालाँकि यह विश्व की दस सबसे खराब आक्रामक प्रवेशी प्रजातियों में से एक है और भारत के लिये गंभीर चिंता का कारण है।
    • ब्रिटिश औपनिवेशिक काल में लैंटाना का उपयोग सर्वप्रथम एक सजावटी झाड़ी के रूप में किया गया, किंतु एक आक्रामक पौधे के रूप में जल्द ही इसने कई पारिस्थितिक तंत्रों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करना शुरू कर दिया।

लैंटाना कैमारा की प्रवेशी प्रवृत्ति के कारण पश्चिमी घाट में स्थित नीलगिरि बायोस्फीयर रिज़र्व सबसे अधिक प्रभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में से एक है।

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN): भारत के जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24,104 करोड़ रुपए की एक महत्त्वपूर्ण आदिवासी जनकल्याण पहल प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) को मंज़ोररी दी है।

  • यह विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTGs)  के उत्थान की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह) के 75 आदिवासी समुदायों में 40 लाख से अधिक व्यक्तियों के जीवन में क्रांति ला सकता है।
    • भारत में  PVTGs अनुसूचित जनजाति का एक उप-वर्गीकरण है जिसे अन्य अनुसूचित जनजाति की तुलना में अधिक असुरक्षित माना जाता है।
      • PVTGs को पहले आदिम जनजातीय समूह के रूप में जाना जाता था।
    • जनजातीय मामलों के मंत्रालय और 2011 की जनगणना के आँकड़ों के आधार पर ओडिशा में PVTGs की आबादी सबसे अधिक है।
  • आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कनेक्टिविटी और आजीविका के अवसरों जैसे महत्त्वपूर्ण तत्त्वों पर ध्यान देने के साथ PM-JANMAN में व्यापक पहल शामिल है।

और पढ़ें: जनजातीय समूहों के लिए प्रमुख पहल

लैंगलैंड्स प्रोग्राम, दुनिया का सबसे बड़ा गणित प्रोजेक्ट 

  • प्रतिनिधित्व सिद्धांत को संख्या सिद्धांत से जोड़ने के अपने अभूतपूर्व कार्य के लिये डॉ. लैंगलैंड्स ने वर्ष  2018 में एबेल पुरस्कार जीता, जो गणित के क्षेत्र में एक शीर्ष सम्मान है।
    • कार्यक्रम का लक्ष्य गणित के दो दूरवर्ती क्षेत्रों संख्या सिद्धांत और हार्मोनिक विश्लेषण को जोड़ना है।
      • संख्या सिद्धांत अंकगणित पर ध्यान केंद्रित करते हुए संख्याओं और उनके संबंधों का अध्ययन करता है
    • संख्या सिद्धांतकारों के असतत् अंकगणित के विपरीत, जो पूर्णांकों के साथ काम करता है, हार्मोनिक विश्लेषण तरंगों जैसी निरंतर गणितीय वस्तुओं से निपटकर आवधिक घटनाओं की जाँच करता है।

उच्च न्यायालय ने एक दशक पुरानी ज़बरन शादी को रद्द किया

  • पटना उच्च न्यायालय ने एक दशक पहले हुई एक ज़बरन शादी, जिसे आमतौर पर "पकड़वा विवाह" कहा जाता है, को रद्द कर दिया।
    • न्यायालय ने निर्णय दिया कि विवाह अमान्य था क्योंकि महत्त्वपूर्ण "सप्तपदी" अनुष्ठान, जिसमें हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के अनुसार पवित्र अग्नि के चारों ओर सात प्रतिज्ञाएँ की जाती हैं, को शामिल नहीं किया गया था।
  • 'पकड़वा विवाह' एक तरह का 'ज़बरन विवाह' है।
    • यह बिहार में प्रचलित है, जिसमें प्राय: शादी के उद्देश्य से युवा पुरुषों का अपहरण करना शामिल है।
  • ये शादियाँ आमतौर पर धमकियों, कभी-कभी व्यक्तियों और उनके परिवारों के जीवन को खतरे में डालकर संपन्न की जाती हैं।

और पढ़ें… हिंदू विवाह अधिनियम, 1955

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2