इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 30 अगस्त, 2023

  • 30 Aug 2023
  • 2 min read

सोख्ता कागज़ 

  • सोख्ता कागज़ (Blotting Paper) केशिका क्रिया के माध्यम से स्याही को अवशोषित करता है जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसमें तरल पदार्थ निम्न पृष्ठतनाव वाले सतह की ओर गति करते हैं।
    • केशिका ट्यूब 1 मिमी. से कम चौड़े छोटे चैनल होते हैं और जब तरल पदार्थ के संपर्क में आते हैं तो तरल पदार्थ को उसके बाहरी स्तर से ऊपर की ओर खींचते हैं।
  • कॉटन लिंटर, लकड़ी अथवा पुआल (straw) से प्राप्त सोख्ता कागज़ में इसके निर्माण के दौरान बनी सूक्ष्म केशिकाएँ होती हैं। ये केशिकाएँ स्याही अथवा पानी को तेज़ी से सोख लेती हैं और कागज़ पर फैला देती हैं।
  • केशिका क्रिया पौधे के रस को ऊपर की ओर ले जाती है और जलने के लिये तेल को दीपक की बाती तक पहुँचने में मदद करती है

भारत-केन्या समझौता 

  • भारत की यात्रा के दौरान केन्याई कैबिनेट रक्षा सचिव ने क्षमता निर्माण और जहाज़ डिज़ाइन और संरचना में सहयोग के लिये भारत के रक्षा मंत्री के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
  • दोनों मंत्रियों ने IOR में मज़बूत समुद्री सुरक्षा सहयोग की आवश्यकता पर ज़ोर दिया तथा आतंकवाद विरोधी और संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा क्षेत्र में संयुक्त प्रशिक्षण के लिये सहमति व्यक्त की।
  • केन्या पूर्वी अफ्रीका में हिंद महासागर और विक्टोरिया झील के बीच स्थित है।
  • केन्या पश्चिमी हिंद महासागर की भू-राजनीति में भारत के लिये महत्त्वपूर्ण है। यह अफ्रीकी संघ का भी सक्रिय सदस्य है जिसके साथ भारत का लंबे समय से मज़बूत संबंध है।

और पढ़ें: भारत-केन्या संबंध, हिंद महासागर क्षेत्र, भारत-अफ्रीका संबंध

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2