इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 26 दिसंबर, 2023

  • 26 Dec 2023
  • 6 min read

RBI का अर्थव्यवस्था की स्थिति बुलेटिन

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में अपना 'अर्थव्यवस्था की स्थिति' बुलेटिन जारी किया, जो आर्थिक परिदृश्य में महत्त्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

  • RBI को दुनिया भर में अवस्फीति के रुझान से प्रभावित होकर 2024 में ब्याज दरों में संभावित वैश्विक कमी की आशंका है।
  • वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी।
  • RBI का आर्थिक गतिविधि सूचकांक (EAI) 2023-24 की तीसरी तिमाही के लिये सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में 6.7% की वृद्धि का अनुमान लगाता है।
    • EAI एक "नाउकास्ट" है जो विकास और आउटपुट को मापने के लिये 27 उच्च-आवृत्ति संकेतकों का उपयोग करता है। यह सकल घरेलू उत्पाद की गतिशीलता को भी ट्रैक करता है।
  • खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी के कारण नवंबर 2023 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति बढ़कर 5.6% हो गई।

और पढ़ें: भारतीय रिज़र्व बैंक 

दंशकोशिका: एक कोशिकीय शस्त्र 

क्रमिक विकास के साथ कुछ जलीय जंतुओं का एक शक्तिशाली रक्षा तंत्र के साथ उद्भव हुआ है जिसे दंशकोशिका (Nematocyst) के नाम से जाना जाता है।

  • दंशकोशिका नाइडेरिया (Cnidarians) में पाई जाने वाली विशेष कोशिकाएँ हैं जिनमें जेलीफिश, मूंगा, समुद्री एनीमोन तथा हाइड्रा शामिल हैं जो शिकार करने तथा शिकारियों से बचाव के लिये प्रबल शस्त्र के रूप में कार्य करते हैं।
    • प्रत्येक दंशकोशिका में कुंडलित, धागे जैसी नलिका वाला एक कैप्सूल होता है और इसके भीतर विषाक्त पदार्थ होते हैं जो गोली से भी तेज़ गति से बाहर निकल सकते हैं।
  • नाइडेरिया में निमेटोब्लास्ट होते हैं जो संभावित शिकार के संपर्क में आने पर दंशकोशिका उत्सर्जित करते हैं। दंशकोशिका शिकार की बाहरी परत को भेदते हैं अथवा उसके शरीर में विषाक्त पदार्थों को संचरित करते हैं।
    • दंशकोशिका में मौजूद विषाक्त पदार्थों का शिकार पर पैरालिटिक (पक्षाघात) अथवा  साइटोलिटिक (कोशिकाओं को नष्ट करने वाला) प्रभाव पड़ता है।
    • नाइडेरियन जीव शिकारी अथवा रक्षात्मक उद्देश्यों के लिये विषाक्त पदार्थों के संयोजन का उपयोग करते हैं।

चीनी के लिये कर राहत संबंधी रणनीतियाँ

केंद्र सरकार चीनी निर्यात पर कर छूट लाभ को पुनर्जीवित करने की योजना बना रही है, जिसे वर्ष 2022 के मध्य में 'प्रतिबंधित' श्रेणी में रखा गया था।

  • निर्यात उत्पादों पर शुल्कों और करों में छूट (RoDTEP) योजना, जिसे जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था, का उद्देश्य निर्यातित वस्तुओं के निर्माण एवं वितरण की प्रक्रिया में निर्यात संस्थाओं द्वारा किये गए करों, शुल्कों तथा लेवी/वसूली की प्रतिपूर्ति हेतु एक तंत्र प्रदान करना है।
    • RoDTEP समिति वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्य करती है।
  • हालाँकि इस योजना के तहत, चीनी निर्यातकों को सीमा शुल्क अधिकारियों से कर संबंधी पूछताछ का सामना करना पड़ा, क्योंकि यह एक प्रतिबंधित उत्पाद है और निर्यात लाभ के लिये पात्र नहीं है।
    • चीनी, जिसका व्यापार पहले मुक्त निर्यात के तहत होता था, ने RoDTEP लाभ की मांग की।

और पढ़ें: निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट की योजना

यूनेस्को का प्रिक्स वर्साय पुरस्कार  2023 

बंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 (T2) ने हाल ही में यूनेस्को के प्रिक्स वर्साय 2023 दो प्रतिष्ठित पुरुस्कार प्राप्त किये हैं।

  • इसे 'विश्व के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों' में से एक के रूप में चिह्नित किया गया है और इसने ‘इंटीरियर 2023 के लिये प्रतिष्ठित विश्व विशेष पुरस्कार’ प्राप्त किया है।
  • 2015 से यूनेस्को द्वारा वार्षिक रूप से घोषित प्रिक्स वर्साय पुरस्कार वैश्विक वास्तुकला और डिज़ाइन में असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करता है।
    • यह प्रतिष्ठित पुरुस्कार एक सांस्कृतिक उत्प्रेरक के रूप में विचारशील स्थिरता के महत्त्व पर ज़ोर देता है, जो नवाचार, रचनात्मकता, स्थानीय विरासत के प्रतिबिंब, पारिस्थितिक दक्षता और सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देती है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2