इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

गेलेफू स्मार्ट सिटी परियोजना

  • 26 Dec 2023
  • 3 min read

स्रोत: द हिंदू 

हाल ही में भूटान के राजा ने असम के साथ अपनी सीमा पर 1,000 वर्ग किमी से अधिक के क्षेत्र में एक विशाल "अंतर्राष्ट्रीय शहर" बनाने की योजना की घोषणा की है। इस परियोजना को गेलेफू परियोजना के रूप में जाना जाता है।

गेलेफू स्मार्ट सिटी परियोजना की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

  • यह "भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के माध्यम से दक्षिण एशिया को दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ने वाला आर्थिक गलियारा" होगा।
  • शहर से पर्यावरण मानकों एवं सतत विकास को एक लक्ष्य के रूप में पालन करने की उम्मीद की जाती है और इसका लक्ष्य "विशेष रूप से जाँची गई" अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से "गुणवत्तापूर्ण निवेश" आकर्षित करना होगा।
  • इस परियोजना में "शून्य उत्सर्ज़न" उद्योग तथा एक "माइंडफुलनेस शहर" जो पर्यटन एवं कल्याण में भूटान की शक्ति के रूप में स्थापित होगा और बुनियादी ढाँचा कंपनियों को शामिल करेगा।
  • इस परियोजना के "विशिष्ट प्रशासनिक क्षेत्र" से संबंधित होने का अनुमान है जिसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश की सुविधा के लिये विभिन्न कानूनों के तहत किर्यांवित किया जाएगा।
  • यह परियोजना भूटान तथा दक्षिण एशिया के लिये "परिवर्तन के बिंदु" एवं "परिवर्तन" के रूप में कार्य करेगी।
  • भारत सरकार ने गेलेफू तक पहली भारत-भूटान रेलवे लाइन के निर्माण के लिये सहमति व्यक्त की है।
    • यह रेलवे लाइन असम तथा पश्चिम बंगाल में सड़क मार्गों एवं सीमा व्यापार बिंदुओं से भी जुड़ेगी, जो अंततः भूटान को म्याँमार, थाईलैंड, कंबोडिया सिंगापुर तक पहुँच प्रदान करेगी।

भूटान से संबंधित मुख्य तथ्य क्या हैं?

  • परिचय:
    • भूटान भारत और चीन के स्वायत्त क्षेत्र ‘तिब्बत’ के मध्य स्थित है।
    • यह भूमि से घिरा हुआ देश है।
    • इसकी राजधानी थिम्पू है।
    • वर्ष 2008 में पहले लोकतांत्रिक चुनाव होने के बाद भूटान एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बन गया। भूटान के राजा इसके राज्य प्रमुख हैं।
  • नदी:
    • पश्चिम से पूर्व की ओर मुख्य नदियाँ 
    •  (एमो), वोंग (रैदक), संकोश (मो) और मानस हैं। सभी नदियाँ हिमालय से निकलकर दक्षिण की ओर बहती हैं और भारत में ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती हैं।
    • भूटान की सबसे लंबी नदी मानस नदी है।
      • मानस नदी दक्षिणी भूटान और भारत के बीच हिमालय की तलहटी में एक सीमा पार नदी है।
  • सरकार:
    • संवैधानिक राजतंत्र।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2