इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 23 जून, 2023

  • 23 Jun 2023
  • 5 min read

'मेड-इन-सूरत' इको-फ्रेंडली डायमंड

भारतीय प्रधानमंत्री ने अमेरिका के व्हाइट हाउस की यात्रा के दौरान अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन को पर्यावरण-अनुकूल प्रयोगशाला निर्मित हीरा (LGD) उपहार के रूप में दिया। भारत के सूरत में उत्पादित हीरा देश के हीरा उद्योग की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है। LGD प्रयोगशालाओं में उत्पादित सिंथेटिक हीरे में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले हीरे के समान रासायनिक संरचना और भौतिक गुण होते हैं। इन्हें सीड डायमंड (Seed Diamond) का उपयोग करके उच्च दबाव, उच्च तापमान (HPHT) या रासायनिक वाष्प जमाव (CVD) विधियों के माध्यम से निर्मित किया जाता है। प्रयोगशाला में विकसित हीरे का उपयोग उनकी कठोरता के कारण औद्योगिक उपकरणों और मशीनरी में किया जाता है तथा शुद्ध सिंथेटिक हीरे का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स में हीट स्प्रेडर के रूप में किया जाता है।                  

और पढ़ें… प्रयोगशाला निर्मित हीरे 

ग्रीष्म अयनांत 

उत्तरी गोलार्द्ध में 21 जून को होने वाला ग्रीष्म अयनांत, वर्ष के सबसे लंबे दिन को सूचित करता है। यह खगोलीय घटना पृथ्वी के अपनी धुरी पर झुके होने का परिणाम है। सूर्य के संबंध में 23.5 डिग्री का झुकाव, अयनांत के रूप में जाना जाता है। अयनांत एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है “ठहरा हुआ सूर्य”। मार्च और सितंबर के बीच उत्तरी गोलार्द्ध पर सूर्य के लंबवत होने के कारण पृथ्वी पर सीधी धूप पड़ती है, जिससे गर्मी के मौसम की शुरुआत होती है। ग्रीष्म अयनांत के दौरान प्राप्त सूर्य के प्रकाश की मात्रा अक्षांश के आधार पर भिन्न होती है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर के क्षेत्रों में दिन बड़ा होता है। जबकि आर्कटिक वृत्त में अयनांत के दौरान सूर्य पूरे दिन दिखाई देता रहता है। इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्द्ध को 21, 22 या 23 दिसंबर को सबसे अधिक धूप पड़ती है, जब उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबी रातें होती हैं, जिसे शीतकालीन अयनांत के नाम से जाना जाता है।

और पढ़ें… ग्रीष्म अयनांत: 21 जून

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 

हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने वर्ष 2022 और 2023 के लिये राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किये। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में नर्सों एवं नर्सिंग पेशेवरों द्वारा समाज को प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं को सम्मानित करने हेतु की गई थी।

और पढ़ें… अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

गिरफ्तारी मामले में ED के अधिकार को चुनौती 

मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिकाकर्त्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वरिष्ठ वकील ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) से संबंधित मामले में हिरासत में पूछताछ पर बल देने के प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाये। वकील ने तर्क दिया कि  PMLA,  ED अधिकारियों को स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) की शक्तियाँ नहीं प्रदान करता है, जिससे गिरफ्तार व्यक्ति की हिरासत की मांग कानूनी रूप से संदिग्ध हो जाती है। इसके अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व फैसले का उदाहरण दिया गया जो परिस्थितियों को ध्यान में नहीं रखते हुए गिरफ्तारी की तारीख से 15 दिनों से अधिक हिरासत में पूछताछ को प्रतिबंधित करता है। ED एक बहु-विषयक संगठन है जिसे मनी लॉन्ड्रिंग के अपराधों और विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन की जाँच का अधिकार है। यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।

और पढ़ें… प्रवर्तन निदेशालय, धन शोधन निवारण अधिनियम

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2