इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 2 नवंबर, 2023

  • 02 Nov 2023
  • 6 min read

भारतीय राज्यों का स्थापना दिवस

आठ राज्यों और पाँच केंद्रशासित प्रदेशों, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, लक्षद्वीप तथा पुद्दुचेरी का स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम भारत सरकार की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। 

  • इस बात पर ज़ोर दिया गया कि आदि शंकराचार्य द्वारा देश के विभिन्न कोनों में चार धर्म पीठों की स्थापना ने देश को साझा संस्कृति के बंधन के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट किया।
  • गठन वर्ष:
    • 1956: तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल का गठन।
    • 1966: पंजाब से अलग हरियाणा का गठन।
    • 2000: छत्तीसगढ़ का गठन।

और पढ़ें…पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019, राज्य की मांग

GST संग्रह बढ़कर ₹1.72 लाख करोड़ हुआ

अक्तूबर  में भारत का वस्तु एवं सेवा कर (GST) राजस्व बढ़ गया, जो 10 महीनों में ₹1.72 लाख करोड़ के साथ दूसरे सबसे बड़े मासिक संग्रह तक पहुँच गया।

  • अक्तूबर में वस्तुओं के आयात पर GST शुल्क 13.9% बढ़ गया, जो घरेलू लेन-देन से होने वाली वृद्धि से भी तीव्र है।
  • वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक GST संग्रह अब ₹1.66 लाख करोड़ है और पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 11% अधिक है।
  • कर की चोरी करने वालों को नोटिस जारी करने और कर अपवंचन विरोधी अभियानों के कारण पर्याप्त कर संग्रह हुआ है।
  • नियमित निपटान के बाद अक्तूबर 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व CGST के लिये ₹72,934 करोड़ तथा SGST के लिये ₹74,785 करोड़ है।

और पढ़ें…वस्तु एवं सेवा कर परिषद 

नंदिनी दास ने ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार 2023 जीता

भारत में जन्मी लेखिका नंदिनी दास को उनकी पुस्तक 'कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर' के लिये वैश्विक सांस्कृतिक सूझ-बूझ के लिये ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।

  • लेखिका ने 17वीं शताब्दी की शुरुआत में भारत में पहले अंग्रेज़ राजदूत सर थॉमस रो के आगमन की कहानी के माध्यम से संबद्ध साम्राज्य की उत्पत्ति पर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
  • ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार, जिसे पहले नायेफ अल-रोधन पुरस्कार कहा जाता था, वर्ष 2013 में उत्कृष्ट गैर-काल्पनिक कार्यों को सम्मानित करने के लिये शुरू किया गया था जो अकादमिक दृढ़ता, मौलिकता प्रदर्शित करते हैं और विभिन्न विश्व संस्कृतियों तथा उनकी गहन समझ को बढ़ावा देते हैं।

और पढ़ें…अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, साहित्य में नोबेल पुरस्कार

विनिर्माण PMI आठ-महीने के निचले स्तर पर 

S&P ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेज़िग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) से मिले संकेत के आधार पर अक्तूबर 2023 में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि फरवरी के बाद से सबसे कम गति पर आ गई है। इस गिरावट का श्रेय नए ऑर्डर में कमी को दिया गया, जो वर्ष के निचले स्तर पर पहुँच गया है।

  • एल्युमीनियम, रसायन, चमड़ा, कागज़, रबर और स्टील की बढ़ी कीमतों के कारण उत्पादकों को अधिक लागत का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने इनपुट संचय में धीमी गति से वृद्धि दर्ज की है, जो आठ महीनों में सबसे धीमी है, हालाँकि निर्माताओं ने आपूर्ति का स्टॉक करना जारी रखा है।
  • मुद्रास्फीति और मांग के बारे में चिंताओं के कारण आशावाद में कमी आने से व्यावसायिक विश्वास 5 महीने के निचले स्तर पर आ गया, यद्यपि कंपनियों ने अभी भी भविष्य की संभावनाओं पर आमतौर पर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा है।
  • मंदी के पीछे अधिकांश उपभोक्ता वस्तुएँ थीं, बिक्री, उत्पादन, निर्यात, इनपुट इन्वेंट्री और खरीद स्तर में काफी कम वृद्धि दर्ज की गई।

और पढ़ें… औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, भारत का विनिर्माण क्षेत्र

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2