इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 19 अगस्त, 2023

  • 19 Aug 2023
  • 6 min read

नैनोमैकेनिकल परीक्षण प्रौद्योगिकी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सुदर्शन फानी ने अत्यंत छोटे पैमाने पर सामग्रियों के सटीक नैनोमैकेनिकल परीक्षण के लिये एक नवीन विधि विकसित की है।

  • नई तकनीक नैनोइंडेंटेशन परीक्षण की परिशुद्धता और सटीकता को बढ़ाती है, जिससे उच्च दरों पर उच्च प्रवाह क्षमता परीक्षण की अनुमति मिलती है। 
    • नैनोइंडेंटेशन के व्यापक अनुप्रयोग हैं, जिसमें सेमीकंडक्टर डिवाइस की शक्ति को मापना और कैंसर सेल अनुसंधान एवं उल्कापिंड निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सामग्री के गुणों को समझना शामिल है।
  • इस दृष्टिकोण में इंडेंटेशन परीक्षणों के दौरान सामग्री प्रतिक्रियाओं को समझने के लिये व्यापक मॉडलिंग और सिमुलेशन शामिल था, जिससे परिशुद्धता तथा सटीकता में अनुरूप सुधार हुआ।
  • नई पद्धति तीव्र गति से उच्च परिशुद्धता और उच्च सटीकता वाले नैनोइंडेंटेशन माप हेतु मंच तैयार करती है, जो सामग्री शक्ति माप से संबंधित विविध वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्रों को प्रभावित करती है।

और पढ़ें…नैनो तकनीकी एवं स्वास्थ्य

चंद्रयान-3 लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया 

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान पर 34 दिनों तक रहने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल 17 अगस्त को अलग हो गए तथा अब अपनी-अपनी यात्रा पर निकल गए हैं।

  • इसरो के चंद्रयान-3 मिशन में एक लैंडर मॉड्यूल (LM), एक प्रोपल्शन मॉड्यूल (PM) और चंद्र अन्वेषण के लिये एक रोवर शामिल है।
  • LM और PM को सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया, LM को योजनाबद्ध डीबूस्टिंग के माध्यम से निचली कक्षा में उतरने के लिये तैयार किया गया।
  • प्रोपल्शन मॉड्यूल की मुख्य भूमिका लैंडर को लॉन्च वाहन इंजेक्शन से चंद्रमा के चारों ओर 100 किलोमीटर की कक्षा तक पहुँचाना है।
  • लैंडर का प्राथमिक कार्य सॉफ्ट लैंडिंग करना और चंद्रमा की सतह के इन-सीटू रासायनिक विश्लेषण के लिये रोवर को तैनात करना है।

और पढ़ें… 

बागजान तेल रिसाव

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने असम सरकार को बागजान तेल और गैस रिसाव के पीड़ितों को अंतरिम मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। यह साइट डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क के समीप ऑयल इंडिया लिमिटेड की है।

  • जस्टिस B.P कटेकी के नेतृत्व में NGT द्वारा गठित समिति ने बागजान तेल एवं गैस क्षेत्र को अवैध घोषित करते हुए पर्यावरण उल्लंघन का मामला पाया।
  • मागुरी मोटापुंग बील (जिसे मागुरी मोटापुंग बील और मागुरी बील के नाम से भी जाना जाता है) एक आर्द्रभूमि एवं झील है जो असम में डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान,तिनसुकिया ज़िले के मोटापुंग गाँव के समीप स्थित है।

और पढ़ें… असम गैस रिसाव

राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (NAFIS)

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau - NCRB) की राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (NAFIS) ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances- DARPG) के डिजिटल परिवर्तन श्रेणी -1 के लिये सरकारी प्रक्रिया पुनर्रचना में उत्कृष्टता हेतु स्वर्ण पुरस्कार जीता।

  • NAFIS, NCRB द्वारा प्रबंधित एक राष्ट्रव्यापी डेटाबेस है, जो अपराध से संबंधित उंगलियों के निशान तेज़ी से संग्रहीत करता है तथा 24 घंटे के भीतर पकड़े गए अपराधियों को एक अद्वितीय 10-अंकीय राष्ट्रीय फिंगरप्रिंट नंबर (National Fingerprint Number- NFN) प्रदान करता है।
    • NFN पूरे जीवन अपराधी के पास रहता है, अलग-अलग FIR के तहत विभिन्न अपराधों को एक ही ID से जोड़ता है।
    • ID में राज्य कोड (पहले दो अंक) और राज्यों के लिये विशिष्ट अनुक्रमिक संख्या शामिल होती है।
    • NAFIS अपराधी व्यक्तियों की तेज़ी से पहचान करता है, उनके नाम को पुलिस संदर्भ प्रणालियों में वारंट, चेतावनियों और संबंधित आपराधिक डेटा से जोड़ता है।
  • यह नई दिल्ली के सेंट्रल फिंगरप्रिंट ब्यूरो (Central Fingerprint Bureau- CFPB) से संचालित होता है।
  • NAFIS का लक्ष्य सभी भारतीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अपराधियों के फिंगरप्रिंट डेटा एकत्र करना है, जो कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा वास्तविक समय में जानकारी अपलोड करने, ट्रैकिंग और पुनर्प्राप्ति के लिये एक वेब-आधारित मंच प्रदान करता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2