इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 16 अक्तूबर, 2023

  • 16 Oct 2023
  • 5 min read

विश्व छात्र दिवस 2023

भारत में 15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। यह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. कलाम के उल्लेखनीय योगदान और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिये उनके समर्पण के सम्मान में वर्ष 2010 से वैश्विक स्तर पर विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है।

  • एक महान शिक्षक, प्रख्यात वैज्ञानिक और महान राजनेता डॉ. कलाम ने वर्ष 2002 से 2007 तक 11वें भारतीय राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
  • विश्व छात्र दिवस 2023 की थीम है- "FAIL: सीखने की दिशा में पहला प्रयास (Stands for First Attempt in Learning)" है।

  • राष्ट्रपति कलाम का मानना था कि "जीवन में सफल होने और परिणाम प्राप्त करने के लिये आपको तीन शक्तिशाली शक्तियों- इच्छा, विश्वास एवं अपेक्षा को समझना तथा उन पर काबू पाना होगा।"

और पढ़ें…भारत के उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति चुनाव 

तटीय सुरक्षा अभ्यास- पूर्वी तट सागर कवच 02/23

हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी में सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों को शामिल करते हुए एक व्यापक तटीय सुरक्षा अभ्यास सागर कवच 02-23 आयोजित किया गया।

  • इस अभ्यास की विशाखापत्तनम के संयुक्त संचालन केंद्र (पूर्व) में सूक्ष्म निगरानी की गई, यह केंद्र संचालन के क्षेत्र में सभी तटीय सुरक्षा अभियानों और अभ्यासों के लिये नोडल केंद्र है।
  • विशाखापत्तनम, चेन्नई और रामनाथपुरम से संचालित होने वाले डोर्नियर विमानों एवं हेलीकॉप्टरों द्वारा व्यापक हवाई सर्वेक्षण किया गया।
  • अभ्यास से प्राप्त परिणामों का उपयोग तटीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिये किया जाएगा।

विश्व खाद्य दिवस 2023 

16 अक्तूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र, खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की स्थापना के उपलक्ष्य में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

  • प्रत्येक वर्ष विश्व खाद्य दिवस समारोह मनाने का उद्देश्य विश्व भर में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है। 
  • वर्ष 2023 के लिये विश्व खाद्य दिवस का विषय है- “Water is life, water is food. Leave no one behind (जल ही जीवन है, जल ही भोजन है। किसी को पीछे मत छोड़ो)"।
  • यह सतत् विकास लक्ष्य 2 (SDG 2) अर्थात् 'ज़ीरो हंगर' लक्ष्य की प्राप्ति पर बल देता है।
  • हेदी कुह्न (Heidi Kühn) को उनके किसान-केंद्रित विकास मॉडल, जो विश्व भर में विभिन्न विनाशकारी संघर्षों के आलोक में कृषि भूमि, आजीविका, लचीलेपन तथा खाद्य सुरक्षा को पुनर्स्थापित करता है, के लिये विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा विश्व खाद्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।

और पढ़ें… वैश्विक भूख सूचकांक, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013

ओलिंपिक में पाँच नए खेल शामिल

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (मुंबई में आयोजित IOC का सत्र) ने ओलंपिक गेम्स लॉस एंजिल्स 2028 (LA28) की आयोजन समिति द्वारा प्रस्तावित ओलिंपिक खेलों में पाँच नए खेलों को जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

  • LA28 के कार्यक्रम में क्रिकेट (T20), बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश खेलों को शामिल किया जाएगा।
  • ओलंपिक खेल IOC के संरक्षण में आयोजित किये जाते हैं। IOC की स्थापना जून 1894 में हुई थी तथा यह एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
    • ओलंपिक राजधानी स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन में स्थित यह समिति पूर्ण रूप से निजी तौर पर वित्तपोषित है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2