इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 13 अक्तूबर, 2023

  • 13 Oct 2023
  • 6 min read

फोनोटैक्सिस घटना

हाल ही में यह पता चला है कि कीड़े, चमगादड़ जैसे कुछ जीव मौजूदा पर्यावरणीय और शारीरिक स्थितियों की प्रतिक्रिया में फोनोटैक्सिस की सकारात्मक तथा नकारात्मक घटनाएँ प्रदर्शित करते हैं।

  • फोनोटैक्सिस किसी ध्वनि की प्रतिक्रिया में किसी जानवर द्वारा की जाने वाली हरकत है। यह ज़्यादातर झींगुर, पतंगें, मेंढक और टोड समेत कुछ अन्य जीवों में देखी गई है।
    • सकारात्मक फोनोटैक्सिस का उद्देश्य आकर्षण है। यह सामान्यतः तब होता है जब किसी विशेष प्रजाति की मादाएँ, जिनमें झींगुर और मेंढक भी शामिल हैं,  नर द्वारा निकाली गई आवाज़ से आकर्षित होती हैं। मेडिटेरेनियन हाउस गेकोस (Hemidactylus turcicus) सकारात्मक फोनोटैक्सिस का उपयोग करते हैं।
    • दूसरी ओर, नकारात्मक फोनोटैक्सिस पीछे हटने या चेतावनी देने में सहायता करता है, जैसे कि जब पास के शिकारी की आवाज़ किसी जानवर को सचेत करती है कि उसे वहाँ से चले जाना चाहिये। कम तीव्रता वाले अल्ट्रासाउंड को अक्सर चमगादड़ों (जो इसे इकोलोकेशन के लिये उपयोग करते हैं) से जोड़ा जाता है, लेकिन यह पाया गया है कि विशेष रूप से झींगुर इससे दूर रहते हैं।

और पढ़ें…डाल्फिन

स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’ की स्थापना को मंज़ूरी

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक स्वायत्त निकाय मेरा युवा भारत (MY Bharat) की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है, जो युवा विकास और युवा नेतृत्व के विकास के लिये प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित एक व्यापक सक्षम तंत्र के रूप में कार्य करेगा 

  • स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’, राष्ट्रीय युवा नीति में 'युवा' की परिभाषा के अनुरूप 15-29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को लाभान्वित करेगा। इस कार्यक्रम के घटक, विशेष रूप से किशोरों के लिये बनाए गए हैं, जिसके लाभार्थी 10-19 वर्ष के आयु वर्ग के किशोर होंगे।
  • इस नई व्यवस्था के तहत संसाधनों तक पहुँच और अवसरों के साथ जुड़ाव के माध्यम से युवा समुदायिक बदलाव के वाहक एवं राष्ट्र निर्माता बन जाएंगे, जिससे उन्हें सरकार एवं  नागरिकों के बीच युवा सेतु के रूप में कार्य करने का मौका मिलेगा। 
  • यह निकाय अलग-अलग व्यक्तिगत संपर्क के बजाय प्रोग्रामेटिक कौशल का विकास कर अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से नेतृत्व कौशल में सुधार करेगा और एक केंद्रीकृत युवा डेटाबेस तैयार करेगा।

और पढ़ें… यूथ इन इंडिया 2022, रिपोर्ट, राष्ट्रीय युवा दिवस  

भारतीय सेना का रणनीतिक परिवर्तन 

भारतीय सेना महत्त्वपूर्ण परिवर्तन के दौर से गुज़र रही है, जिसमें इसकी रसद और परिवहन इकाइयों को प्रादेशिक सेना (TA) में बदलने की संभावना है।

  • TA न केवल अपनी भूमिका का विस्तार कर रही है बल्कि सीमा कर्मियों की बैठकों के लिये चीनी भाषा के दुभाषियों और सेना की सहायता के लिये साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की भर्ती कर अपनी क्षमताओं को भी बढ़ा रही है।
  • TA का प्राथमिक कार्य नियमित सेना को स्थैतिक कर्त्तव्यों से मुक्त करना और आपात स्थिति एवं आपदाओं के दौरान महत्त्वपूर्ण सहायता प्रदान करना है।

और पढ़ें… भारतीय सेना

यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड

हाल ही में इज़रायल में बढ़ते संघर्ष के आलोक में अमेरिका ने इज़रायल के प्रति समर्थन और सैन्य अभियानों में वाहक की भूमिका को प्रदर्शित करते हुए पूर्वी भूमध्य सागर में यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (CSG) को तैनात किया है।

  • वर्ष 2017 में कमीशन किये गए यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड (CVN 78) का नाम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति गेराल्ड आर फोर्ड के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने वर्ष 1974 से वर्ष 1977 तक सेवाएँ दी थीं।
    • इसे अब तक निर्मित सबसे बड़े युद्धपोतों में से एक माना जाता है। यह 100,000 टन तक युद्ध सामग्री ले जाने में सक्षम है। यह 56 किलोमीटर प्रति घंटे के समान 30 नॉट से अधिक की शीर्ष गति प्राप्त कर सकता है।
  • जेराल्ड आर फोर्ड सहित विमान वाहक, आक्रामक हथियार और देश की सैन्य शक्ति के प्रतीक हैं। परिणामस्वरूप वे हमेशा एक वाहक समूह के हिस्से के रूप में कार्य करते हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2