इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

राफा क्रॉसिंग

  • 19 Oct 2023
  • 4 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

दक्षिणी गाज़ा में राफा क्रॉसिंग ने वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि इज़रायल-फिलिस्तीन संघर्ष के कारण संभावित इज़रायली हमले की आशंका के चलते फिलिस्तीनी गाज़ा छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

राफा क्रॉसिंग:

  • परिचय:
    • राफा क्रॉसिंग गाज़ा पट्टी से सबसे दक्षिणी निकास बिंदु है और यह मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप के साथ सीमा साझा करता है।
      • इस क्रॉसिंग पर मिस्र का नियंत्रण है।
    • यह एकमात्र निकास है जो इज़रायली क्षेत्र की ओर नहीं जाता है।
    • गाजा में और इसके बाहर केवल दो अन्य सीमा क्रॉसिंग हैं।
      • इरेज़ उत्तर में स्थित है और इसका उपयोग इज़रायल के लोगों द्वारा किया जाता है।
      •   दक्षिण में स्थित केरेम शालोम, विशेष रूप से वाणिज्यिक वस्तुओं के लिये प्रसिद्ध है।
        • इज़रायल द्वारा नियंत्रित इरेज़ और केरेम शालोम दोनों की वर्तमान में घेराबंदी की गई है।
  • महत्त्व:
    • इरेज़ क्रॉसिंग पर हमास के हमले के बाद राफा क्रॉसिंग का महत्त्व बढ़ गया, जिसके कारण दक्षिणी इज़रायल में 1,300 से अधिक लोग हताहत हुए।
      • इसके प्रत्युत्तर में इज़रायल ने इरेज़ और केरेम शालोम दोनों को अनिश्चित काल के लिये बंद कर दिया, जिससे राफा सीमा गाज़ा के लोगों के लिये प्रवेश और निकास का एकमात्र साधन और मानवीय सहायता के लिये एकमात्र क्रॉसिंग रह गई है।

मिस्र का सिनाई प्रायद्वीप:

  • सिनाई प्रायद्वीप मिस्र में एक त्रिकोण के आकार का प्रायद्वीप है। यह देश के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है।
  • इस प्रायद्वीप की सीमा उत्तर में भूमध्य सागर, दक्षिण में लाल सागर और पूर्व में अकाबा की खाड़ी से लगती है।
  • प्रायद्वीप में स्वेज़ नहर शामिल है, जो एक मानव निर्मित जलमार्ग है और भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ता है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. योम किप्पुर युद्ध किन पक्षों/देशों के बीच लड़ा गया था? (2008) 

(a) तुर्किये और ग्रीस 
(b) सर्ब और क्रोट्स 
(c) मिस्र और सीरिया के नेतृत्व में इज़रायल और अरब देश 
(d) ईरान और इराक 

उत्तर: (c) 


प्रश्न. भूमध्य सागर निम्नलिखित में से किस देश की सीमा है? (2017)

  1. जॉर्डन
  2. इराक
  3. लेबनान
  4. सीरिया

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3 और 4
(d) केवल 1, 3 और 4

उत्तर: (c)


प्रश्न. दक्षिण-पश्चिम एशिया का निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश भूमध्यसागर तक  नहीं फैला है? (2015)

(a) सीरिया
(b) जॉर्डन 
(c) लेबनान 
(d) इज़रायल 

उत्तर: (b)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2