इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट्स : 30 मार्च, 2021

  • 30 Mar 2021
  • 3 min read

अर्थ ऑवर 

Earth Hour

27 मार्च, 2021 को अर्थ ऑवर मनाया गया।

Earth-Hour

परिचय:

  • इसे वर्ल्डवाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन पहली बार वर्ष 2007 में सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में किया गया था।
  • इसका आयोजन मार्च महीने के अंतिम शनिवार को किया जाता है।
  • इस कार्यक्रम के तहत 180 से अधिक देशों के लोगों को उनके स्थानीय समय के अनुसार रात 8.30 से रात 9.30 बजे तक लाइट्स ऑफ करने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है।

उद्देश्य:

  • इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा ऊर्जा संरक्षण के लिये गैर-ज़रूरी प्रकाश के उपयोग से बचने के लिये प्रोत्साहित करना है।

प्रभाव:

  • अर्थ ऑवर सकारात्मक पर्यावरणीय प्रभाव के लिये एक उत्प्रेरक बन गया है, जो लोगों की शक्ति और सामूहिक कार्रवाई का उपयोग करते हुए प्रमुख विधायी परिवर्तन ला रहा है।
  • उदाहरण के लिये इसने निम्नलिखित कार्यों में मदद की है:
    • अर्जेंटीना में 3.5 मिलियन हेक्टेयर समुद्री-संरक्षित क्षेत्र के निर्माण में।
    • वर्ष 2014 में गैलापागोस में सभी तरह के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने में।
    • कज़ाखस्तान में 17 मिलियन वृक्ष लगाने में।
    • भारत और फिलीपींस में सौर ऊर्जा के साथ घरों को रोशन करने में।
    • रूस में समुद्रों और जंगलों के संरक्षण के लिये नए कानून को लागू करने में।

वर्ल्डवाइड फंड फॉर नेचर

परिचय:

  • यह विश्व का एक अग्रणी संरक्षण संगठन है और 100 से अधिक देशों में काम करता है।

स्थापना:

  • इसकी स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी।

मुख्यालय:

  • इसका मुख्यालय ग्लैंड स्विट्ज़रलैंड में है।

मिशन:

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2