इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 25 मई, 2019

  • 25 May 2019
  • 3 min read

DRDO ने गाइडेड बम का प्रक्षेपण सम्पन्न किया

हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं  विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation- DRDO) ने राजस्थान के पोखरण परीक्षण रेंज में एक सुखोई लड़ाकू विमान, सू-30 एमकेआई (Su-30 MKI) से 500 किलोग्राम श्रेणी के एक गाइडेड बम छोड़ने का सफल परीक्षण किया है।

  • बम छोड़ने की यह नई प्रणाली विभिन्न प्रकार के हथियारों को ले जाने में सक्षम है।
  • इस गाइडेड बम ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए निर्धारित दूरी की सीमा तक मार करने की क्षमता को हासिल कर लिया है।
  • यह प्रक्षेपण भारतीय वायुसेना (Indian Air Force- IAF) द्वारा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में सुखोई जेट के  सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के हवाई संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के दो दिन बाद संपन्न हुआ।

शंघाई सहयोग संगठन मास मीडिया फोरम

किर्गिज़स्तान के बिश्केक में दूसरा शंघाई सहयोग संगठन मास मीडिया फोरम 23-26 मई, 2019 तक आयोजित किया जा रहा है।

  • फोरम की बैठक में सूचना और प्रसारण मंत्रालय का एक शिष्‍टमंडल भारत का प्रतिनिधित्‍व कर रहा है।

फोरम का उद्देश्‍य

  • इस फोरम का उद्देश्‍य शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation- SCO) देशों के बीच मास मीडिया के क्षेत्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान और सहयोग को मज़बूत बनाना है।
  • इस फोरम में शंघाई सहयोग संगठन के देश (सदस्‍य देश, पर्यवेक्षक देश, डॉयलग पार्टनर्स) मास मीडिया प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि तथा शंघाई सहयोग संगठन सचिवालय के प्रतिनिधि भागीदारी निभा रहे हैं।
  • पहला शंघाई सहयोग संगठन मास मीडिया समिट
  • पहला शंघाई सहयोग संगठन मास मीडिया समिट 01 जून, 2018 को बीजिंग में आयोजित किया गया था।
  • पहले समिट का आयोजन ‘शंघाई भावना’ के विकास के नारे के साथ किया गया था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2