इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 15 अप्रैल, 2019

  • 15 Apr 2019
  • 3 min read

दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज़

  • अमेरिका स्थित स्ट्रैटोलॉन्च सिस्टम्स (Stratolaunch Systems) द्वारा निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज़ कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में अपनी पहली परीक्षण उड़ान में कामयाब रहा।
  • इस हवाई जहाज़ का नाम रॉक (Roc) रखा गया है। गौरतलब है कि यह हवाई जहाज़ कार्बन के मिश्रण से तैयार किया गया है।
  • इस हवाई जहाज़ के लिये आवश्यक वित्त पॉल एलन (जिन्होंने 1975 में बिल गेट्स के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी।) ने उपलब्ध कराया था।
  • इस हवाई जहाज़ का इस्तेमाल सैटेलाइट के प्रमोचन में भी किया जा सकता है।

यांग्त्ज़ी जायंट साफ्टशेल टर्टल


दुर्लभ यांग्त्ज़ी जायंट साफ्टशेल टर्टल (Yangtze Giant Softshell Turtle) की अंतिम मादा की चीन के एक चिड़ियाघर में मृत्यु हो गई।

  • गौरतलब है कि यह मादा पूरी दुनिया में शेष बचे चार ज्ञात यांग्त्ज़ी जायंट साफ्टशेल टर्टल में से एक थी।
  • इसी चिड़ियाघर में एक नर यांग्त्ज़ी जायंट साफ्टशेल टर्टल भी है। अन्य दो टर्टल वियतनाम के एक चिड़ियाघर में हैं।

  • यह प्रजाति दुनिया के सबसे लुप्तप्राय टर्टल्स में से एक है।
  • प्राकृतिक आवास का ह्रास तथा बड़े पैमाने पर शिकार की वज़ह से आज इस प्रजाति के अस्तित्व पर संकट है।

हाइड्रोपोनिक्स

  • हाइड्रोपोनिक्स कृषि की एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसमें मृदा का उपयोग किये बिना जल और पोषक तत्त्वों की सहायता से खेती की जाती है।
  • यह विधि साग और जड़ी बूटियों की खेती करने के लिये उपयुक्त होती है क्योंकि इनकी जड़ें ज़्यादा गहरी नहीं होती हैं। इस विधि से टमाटर और स्ट्रॉबेरी की भी खेती की जा सकती है।
  • इस विधि में कम श्रम की आवश्यकता होती है और नियमित कृषि की तुलना में पौधों की वृद्धि तेज़ी से होती है जिसके परिणामस्वरूप पैदावार बहुत अधिक होती है।
  • इस विधि में जल की खपत भी तुलनात्मक रूप से कम (पारंपरिक खेती में प्रयुक्त जल का महज 20 प्रतिशत) ही होती है।
  • कृषि की हाइड्रोपोनिक्स विधि के तहत बेहद कम क्षेत्रफल में भी आसानी से खेती की जा सकती है। इस विधि की सहायता से मात्र 80 वर्ग फुट में 6000 पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं।
  • इस विधि के अंतर्गत क्षैतिज के साथ-साथ उर्ध्वाधर स्थान का भी उपयोग कर सकते हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2