इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट्स : 20 जनवरी, 2021

  • 20 Jan 2021
  • 3 min read

इंडियन स्टार टोर्टोइज़

Indian Star Tortoise

हाल ही में आंध्र प्रदेश से ओडिशा को तस्करी किये जा रहे इंडियन स्टार टोर्टोइज़ (Indian Star Tortoise) को जब्त किया गया है।

Indian-star-tortoise

प्रमुख बिंदु: 

  • आवास: 
    • इंडियन स्टार टोर्टोइज़ भारतीय उप-महाद्वीप में विशेष रूप से भारत के मध्य और दक्षिणी हिस्से में पाया जाता है। इसके अलावा यह पश्चिमी पाकिस्तान और श्रीलंका में भी पाया जाता है।
  • संरक्षण स्थिति:
  • खतरा: प्रजातियों को दो प्रकार के खतरों का सामना करना पड़ता है- पहला, कृषि के कारण आवास का नष्ट होना और दूसरा, पालतू पशुओं के व्यापार (Pet Trade) हेतु उन्हें अवैध रूप से पकड़ना।
    • वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (Wildlife Crime Control Bureau) के अनुसार इंडियन स्टार टोर्टोइज़ का  90% व्यापार  अंतर्राष्ट्रीय पालतू जानवरों के बाज़ार (International Pet Market) के माध्यम से किया जाता है।
    • यदि इंडियन स्टार टोर्टोइज़ की तस्करी  इसी गति से जारी रही तो वर्ष 2025 तक इनकी संख्या में 30% से अधिक की गिरावट देखी जा सकती है।
  • संरक्षण के लिये किये गए प्रयास: 
    • हाल ही में भारत के परिशिष्ट II से परिशिष्ट I में इंडियन स्टार टोर्टोइज़ के संरक्षण की स्थिति को उन्नत करने के प्रस्ताव को वन्यजीवों और वनस्पतियों की संकटापन्न प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (CITES) द्वारा अनुमोदित किया गया था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2