इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट: 15 जनवरी, 2021

  • 15 Jan 2021
  • 3 min read

विश्व की सबसे पुरानी गुफा कला

World's Oldest Cave Art

हाल ही में पुरातत्त्वविदों ने इंडोनेशिया में विश्व की सबसे पुरानी गुफा कला की खोज की है जिसमें एक जंगली सुअर को चित्रित किया गया है।

Leang-tedongnge

प्रमुख बिंदु:

  • अवस्थिति:
    • यह चित्र इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर एक सुदूर घाटी में लीआंग टेडॉन्गे (Leang Tedongnge) गुफा में पाया गया है।
  • सुलावेसी जंगली सुअर चित्रकला के संबंध में:
    • यह चित्रकारी कम-से-कम 45,500 वर्ष पुरानी है
    • यह चित्रकारी लाल गेरूए रंग से की गई है, इसमें एक जंगली सुअर को छोटी सी शिखा और आँखों के सामने सींग सदृस्य आकृति के साथ दर्शाया गया है, यह संभवत: किसी सामाजिक संघर्ष या अन्य सुअरों के बीच संघर्ष की संभावना को व्यक्त करता है।
      • सुलावेसी सुअरों का शिकार मनुष्यों द्वारा कई हज़ार वर्षों से किया जा रहा है और यह इस द्वीप के हिमयुगीन शैल कलाओं में सबसे अधिक संख्या में चित्रित जानवर है, जो यह दर्शाता है कि लंबे समय से इनका उपयोग भोजन के रूप किया जाता रहा है। 
      • इसके अलावा ये तत्कालीन लोगों की ‘रचनात्मक सोच और कलात्मक अभिव्यक्ति’ के केंद्र में रहे होंगे।
    • अन्य प्राचीन गुफा चित्रकलाएँ:
    • सबसे प्राचीन रॉक कला 'दृश्य' कम-से-कम 43,900 वर्ष पुराने हैं, इसमें ऐसे मानव तथा जानवरों का चित्रण किया गया है, जो सुलावेसी सुअरों और बौने गिद्धों का शिकार करते थे।
  • भारत में प्रसिद्ध कुछ चित्रकला गुफाएँ:
    • अजंता:
      • ये गुफाएँ महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास वाघोरा नदी के निकट सह्याद्रि पर्वतमाला (पश्चिमी घाट) में रॉक-कट गुफाओं की एक शृंखला के रूप में हैं।
      • इन गुफाओं में आकृतियों को फ्रेस्को पेंटिंग का उपयोग करके दर्शाया गया है।
    • एलोरा:
      • ये गुफाएँ महाराष्ट्र की सह्याद्रि पर्वतमाला में अजंता की गुफाओं से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित हैं।
      • एलोरा के गुफा मंदिरों में सबसे उल्लेखनीय कैलासा (कैलासनाथ; गुफा संख्या 16) है, जिसका नाम हिमालय के कैलास पर्वत (हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव का निवास स्थान) पर रखा गया है।
    • एलीफेंटा:
      • यह मुंबई में एलीफेंटा द्वीप पर स्थित है।
      • एलीफेंटा समूह में सात गुफाएँ हैं।
    • भीमबेटका:
      • यह होशंगाबाद और भोपाल के मध्य विंध्य पर्वत की तलहटी में स्थित है।
      • यह भारत और विश्व की सबसे पुरानी चित्रकलाओं में से एक है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2