इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

तमिलनाडु में नया हाथी रिज़र्व

  • 17 Aug 2022
  • 4 min read

हाल ही में भारत सरकार ने केरल में पेरियार वन्यजीव अभयारण्य में एक कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु में एक और हाथी रिज़र्व (ER) अगस्त्यमलाई की अधिसूचना की घोषणा की है।

  • नगालैंड में सिंगफन ER वर्ष 2018 में अधिसूचित होने के बाद यह देश का 32वाँ हाथी रिज़र्व होगा।
  • अगस्त्यमलाई तमिलनाडु का 5वाँ हाथी रिज़र्व और बायोस्फीयर रिज़र्व भी है।

Indian-Elephant

भारतीय हाथी:

  • परिचय:
    • इसे "एलिफस मैक्सिमस" के नाम से भी जाना जाता है।
  • स्थान:
    • मध्य एवं दक्षिणी-पश्चिमी घाट
    • उत्तर-पूर्वी भारत
    • पूर्वी भारत
    • उत्तरी भारत
    • दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भाग।
  • संरक्षण की स्थिति:
  • भारत में आँकड़े:
    • भारत में हाथियों की संख्या लगभग 27,312 (2017 की जनगणना) हो गई है।
    • कर्नाटक में हाथियों की संख्या सबसे अधिक (6,049) थी, उसके बाद असम (5,719) और केरल (3,054) का स्थान आता है।

प्रोजेक्ट एलीफैंट:

  • परिचय:
    • यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है जो हाथियों, उनके आवास और गलियारों की सुरक्षा के लिये फरवरी, 1992 में शुरू की गई थी।
    • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, परियोजना के माध्यम से देश के प्रमुख हाथी रेंज़ वाले राज्यों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करता है।
  • उद्देश्य:
    • हाथियों, उनके आवास और गलियारों की रक्षा,
    • मानव-पशु संघर्ष के मुद्दों का समाधान और
    • बंदी/पालतू हाथियों का कल्याण

विगत वर्षों के प्रश्न :

प्रश्न. भारतीय हाथियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2020)

  1. हाथियों के समूह का नेतृत्व मादा करती है।
  2. इनके गर्भधारण की अधिकतम अवधि 22 महीने हो सकती है।
  3. एक मादा हाथी सामान्य रूप से केवल 40 वर्ष की आयु तक बच्चे को जन्म दे सकती है।
  4. भारतीय राज्यों में सबसे अधिक हाथी जनसंख्या केरल में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 4
(c) केवल 3
(d) केवल 1, 3 और 4

उत्तर: (a)

व्याख्या:

  • हाथियों के झुंड का नेतृत्व सबसे पुरानी और बड़ी मादा सदस्य (झुंड की माता) द्वारा किया जाता है। इस झुंड में नर हाथी की सभी संतानें (नर और मादा) शामिल होती हैं। अतः कथन 1 सही है।
  • हाथियों में सभी स्तनधारियों की सबसे लंबी गर्भकालीन (गर्भावस्था) अवधि होती है, जो 680 दिनों (22 महीने) तक चलती है। अतः कथन 2 सही है।
  • 14 से 45 वर्ष के बीच की मादा हाथी लगभग हर चार साल में बच्चे को जन्म दे सकती हैं, जबकि औसत जन्म अंतराल 52 साल की उम्र में पांँच साल और 60 साल की उम्र में छह साल तक बढ़ जाता है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
  • हाथी जनगणना 2017 के अनुसार, कर्नाटक में हाथियों की संख्या सबसे अधिक (6,049) है, इसके बाद असम (5,719) और केरल (3,054) का स्थान है। अतः कथन 4 सही नहीं है।

अतः विकल्प (a) सही है।

स्रोत: डाउन टू अर्थ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2