इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

केरल में तितली की नई प्रजाति की खोज

  • 04 Apr 2023
  • 5 min read

हाल ही में केरल के अक्कुलम और वेम्बनाड झीलों के किनारे से एक तितली उप-प्रजाति (कैल्टोरिस ब्रोमस सदाशिवा) की खोज की गई है। 

Butterfly

खोज से संबंधित प्रमुख बिंदु:

  • परिचय: यह लेपिडोप्टेरा (पतंगे और तितलियों) के स्किपर तितली परिवार से संबंधित है।
    • यह पश्चिमी घाट और प्रायद्वीपीय भारत में ब्रोमस स्विफ्ट (कैल्टोरिस ब्रोमस) तितली की पहली प्रलेखित उप-प्रजाति है।
  • तितली प्रजातियों की संख्या: कैल्टोरिस ब्रोमस सदाशिवा की खोज के साथ पश्चिमी घाट में तितली प्रजातियों की संख्या 336 तथा स्किपर तितलियों की संख्या 83 हो गई है, जिसमें अंतिम स्किपर तितली की खोज लगभग 75 वर्ष पूर्व हुई थी। 
  • कैल्टोरिस: कैल्टोरिस, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई वर्ग की 15 से अधिक प्रजातियाँ दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाती हैं। कैल्टोरिस ब्रोमस उनमें से एक है तथा दो अन्य उप-प्रजातियाँ हैं कैल्टोरिस ब्रोमस ब्रोमस एवं कैल्टोरिस ब्रोमस यानुका। 

वेम्बनाड झील के बारे में प्रमुख तथ्य:

  • यह केरल की सबसे बड़ी एवं भारत की सबसे लंबी झील है।
  • वेम्बनाड झील को वेम्बनाड कयाल, वेम्बनाड कोल, पुन्नमदा झील (कुट्टनाड में) और कोच्चि झील (कोच्चि में) के नाम से भी जाना जाता है।
  • झील का स्रोत चार नदियाँ- मीनाचिल, अचनकोविल, पंपा और मणिमाला हैं।
  • यह एक संकीर्ण द्वीप द्वारा अरब सागर से अलग होती है तथा केरल में एक लोकप्रिय लेगून दरार (Backwater Stretch) का निर्माण करती है।
  • वर्ष 2002 में इसे रामसर अभिसमय द्वारा परिभाषित अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमियों की सूची में शामिल किया गया था।

Kerala

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. हाल ही में हमारे देश में पहली बार निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को ‘राज्य तितली’ के रूप में घोषित किया है? (2016)

(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) महाराष्ट्र

उत्तर: (d)

व्याख्या: 

  • महाराष्ट्र 'स्टेट बटरफ्लाई' वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसने ब्लू मॉर्मन (पैपिलियो पॉलीमनेस्टर) को राज्य तितली घोषित किया है।
  • यह आमतौर पर सदर्न बर्डविंग के नाम से जानी जाने वाली टाइराइड्स मिनोस के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी तितली है।
  • यह केवल श्रीलंका, महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट, दक्षिण भारत और देश के तटीय क्षेत्रों में पाई जाती है।
  • चमकीले नीले धब्बों के साथ इसके मखमली और काले पंख होते हैं। 

अत: विकल्प D सही है।


प्रश्न. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से 'ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल' के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक संभावना कहाँ है?  (2016) 

(a) उत्तर-पश्चिमी भारत के रेतीले मरूस्थल
(b) जम्मूू-कश्मीर के उच्चतर हिमालय क्षेत्र
(c) पश्चिमी गुजरात के लवण कच्छ क्षेत्र
(d) पश्चिमी घाट

उत्तर: D

व्याख्या:

  • द ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल आकर में बड़ा, प्रवासी पक्षी है जो उष्णकटिबंधीय जंगलों में ऊँचे लंबे पेड़ों पर रहना पसंद करते हैं।
  • भारत में हॉर्नबिल की नौ प्रजातियाँ हैं, जिनमें से चार पश्चिमी घाटों में पाई जाती हैं- द इंडियन ग्रे हॉर्नबिल (भारत के लिये स्थानिक), मालाबार ग्रे हॉर्नबिल (पश्चिमी घाट के लिये स्थानिक), मालाबार पाइड हॉर्नबिल (भारत और श्रीलंका के लिये स्थानिक) और लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल।
  • नारकोंडम हॉर्नबिल, जो केवल अंडमान सागर में नारकोंडम द्वीप पर पाया जाता है, यह भारत में पाया जाने वाला एक अन्य हॉर्नबिल है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2