रैपिड फायर
राष्ट्रीय समुद्री दिवस
- 10 Apr 2026
- 11 min read
हाल ही में 5 अप्रैल, 2026 को 63वाँ राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया, जिसमें समृद्ध समुद्री विरासत और व्यापार और संपर्क में समुद्री क्षेत्र के योगदान को उजागर किया गया।
- ऐतिहासिक महत्त्व: भारतीय स्वदेशी जहाज़रानी क्षेत्र की शुरुआत के प्रतीक के रूप में यह दिन एसएस लॉयल्टी (1919) की पहली यात्रा के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह मुंबई से लंदन तक का सफर तय करने वाला पहला भारतीय स्वामित्व वाला जहाज़ था, जिसका नेतृत्व वालचंद हीराचंद जैसे दिग्गजों ने किया था।
- यह दिन वर्ष 1964 से मनाए जा रहे मर्चेंट नेवी वीक के समापन का भी प्रतीक है।
- नाविकों की मान्यता: यह भारत के जहाज़रानी उद्योग के विकास में नाविकों और समुद्री हितधारकों के योगदान को सम्मानित करता है।
- पुरस्कार: सागर सम्मान पुरस्कार समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिये प्रदान किये जाते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: भारत प्रमुख समुद्री सम्मेलनों का हस्ताक्षरकर्त्ता है:
- STCW कन्वेंशन (1978): नाविकों के प्रशिक्षण, प्रमाणन और निगरानी के लिये वैश्विक मानक निर्धारित करता है।
- समुद्री श्रम सम्मेलन (2006): नाविकों के कार्य और जीवन स्थितियों के लिये मानकों को सुनिश्चित करता है ।
- महत्त्व: वर्तमान में भारत का मात्रा के आधार पर करीब 90% और मूल्य के आधार पर लगभग 77% व्यापार समुद्री रास्तों के ज़रिये होता है, जो आर्थिक विकास, संपर्क और रणनीतिक सुरक्षा के लिये इस क्षेत्र के महत्त्व को रेखांकित करता है।
| और पढ़ें: 61वाँ राष्ट्रीय समुद्री दिवस |