इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

तकनीकी वस्त्र पर राष्ट्रीय सम्मेलन

  • 30 Jan 2024
  • 2 min read

हाल ही में वस्त्र मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से विजयवाड़ा में तकनीकी वस्त्रों पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें तकनीकी वस्त्रों के संबंध में नीतिगत मार्गों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नवाचार पर ज़ोर दिया गया।

  • पैनल चर्चा में सर्कुलर इकोनॉमी के लिये रणनीतियों, तकनीकी वस्त्रों में स्थिरता, एग्रोटेक्सटाइल्स, बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये जियोटेक्सटाइल्स के साथ-साथ भविष्य में तकनीकी वस्त्रों के रुझान जैसे विभिन्न विषयों को शामिल किया गया।
  • आंध्र प्रदेश में उपस्थित वस्त्र उद्योगों से तकनीकी वस्त्रों के संबंध में अपने विचारों और नवोन्‍मेषिता को अधिक भागीदारी के साथ प्रदर्शित करने के लिये आगामी मेगा इवेंट भारत टेक्स 2024 (BHARAT TEX 2024) में भाग लेने का आग्रह किया
    • भारत टेक्स, 2024 वर्ष 2024 का सबसे बड़ा वस्त्र संबंधी कार्यक्रम है जो वस्त्र मंत्रालय और भारत के 11 वस्त्र निर्यात संवर्द्धन परिषदों द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन 26 से 29 फरवरी, 2024 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।
      • भारत टेक्स 2024 भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वस्त्र परंपराओं से लेकर नवीनतम तकनीकी नवाचारों तक संपूर्ण वस्त्र उद्योग मूल्य शृंखला का एक व्यापक प्रदर्शन होगा। 
      • भारत टेक्स 2024 का लक्ष्य भारत को वस्त्र क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करना तथा विश्व भर से निवेश, व्यापार एवं साझेदारी को आकर्षित करना है।

और पढ़ें…प्रधानमंत्री मित्र योजना एवं वस्त्र क्षेत्र

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2