इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गोल्डन टाइगर

  • 30 Jan 2024
  • 6 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में एक दुर्लभ सुनहरे रंग के बाघ को देखा गया।

गोल्डन टाइगर के बारे में मुख्य तथ्य क्या हैं?

  • गोल्डन टाइगर (जिसे गोल्डन टैबी टाइगर के रूप में भी जाना जाता है) सफेद और काले बाघों की तरह एक अलग उप-प्रजाति नहीं, बल्कि सिर्फ दुर्लभ रंग-रूप की प्रजाति है।
    • वे वन और कैद (captive ) में भी साधारण रूप से दुर्लभ हैं।
  • KNP में देखे गए गोल्डन टाइगर बंगाल टाइगर का दुर्लभ रंग-रूप है जो "वाइडबैंड" नामक अप्रभावी जीन के कारण होता है।
  • वाइडबैंड जीन बालों के विकास के चक्र के दौरान मेलेनिन उत्पादन को कम कर देता है। इस प्रकार, एगौटी उत्परिवर्तन (एक प्रोटीन का उत्पादन जो आमतौर पर त्वचा में व्यक्त होता है) सुनहरे या सुनहरे रंग की त्वचा के लिये जिम्मेदार है, जबकि नारंगी धारियां 'टैबी' उत्परिवर्तन के कारण दिखाई देती हैं।
    • टैबी जीन घरेलू बिल्लियों में अधिकांश टैबी पैटर्न (कोट पैटर्न) के लिये जिम्मेदार है।
  • काले और सुनहरे बाघ मूल रूप से अस्तित्व में हैं क्योंकि उन दोनों में एक अप्रभावी जीन होता है जो इसे दबाने के लिये एक प्रमुख जीन की अनुपस्थिति के कारण व्यक्त होता है। जब प्रमुख लक्षणों वाले दो विपरीत लिंग वाले जीव प्रजनन करते हैं, तो अप्रभावी जीन छिप जाते हैं, लेकिन जब अप्रभावी जीन वाले प्रजनन करते हैं, तो अप्रभावी जीन व्यक्त हो जाता है और इन दो बाघ (काले और सुनहरे) उत्परिवर्ती के मामले में ऐसा ही है।

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 

  • वर्ष 1908 में निर्मित काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (KNP) असम राज्य के गोलाघाट और नागोअन ज़िले में देश के उत्तर पूर्वी हिस्से के किनारे पर स्थित है। इसे वर्ष 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • यह ब्रह्मपुत्र घाटी बाढ़ के मैदान में एकमात्र सबसे बड़ा अविभाजित और प्रतिनिधि क्षेत्र है।
  • KNP में मुख्य रूप से चार प्रकार की वनस्पतियाँ पायी जाती हैं, जैसे- जलोढ़ जलमग्न घास के मैदान, जलोढ़ सवाना वन, उष्णकटिबंधीय नम मिश्रित पर्णपाती वन और उष्णकटिबंधीय अर्ध-सदाबहार वन।
  • यह 2200 से अधिक भारतीय एक सींग वाले गैंडों का निवास स्थान है, जो उनकी संपूर्ण  विश्व आबादी का लगभग 2/3 हिस्सा हैं।
  • KNP में बाघ, हाथी, जंगली जल भैंस और भालू के साथ-साथ गंगा नदी डॉल्फ़िन सहित जलीय प्रजातियों सहित अन्य संकटग्रस्त प्रजातियाँ की महत्त्वपूर्ण आबादी है। प्रवासी पक्षियों के लिये यह एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:  

प्रश्न. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2013)  

     राष्ट्रीय उद्यान                 -        पार्क से बहने वाली नदी

  1. कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान            -            गंगा 
  2.  काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान        -            मानस 
  3.  साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान    -            कावेरी

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (d)  


प्रश्न. निम्नलिखित बाघ आरक्षित क्षेत्रों में से "क्रांतिक बाघ आवास (Critical Tiger Habitat)" के अंतर्गत सबसे बड़ा क्षेत्र किसके पास है? (2020)

(a) कॉर्बेट
(b) रणथंभौर
(c) नागार्जुनसागर-श्रीशैलम
(d) सुंदरबन

उत्तर: (c)


मेन्स 

प्रश्न. "विभिन्न प्रतिस्पर्द्धी क्षेत्रों और हितधारकों के बीच नीतिगत विरोधाभासों के परिणामस्वरूप पर्यावरण के अपर्याप्त 'संरक्षण एवं गिरावट की रोकथाम' हुई है।" प्रासंगिक दृष्टांतों के साथ टिप्पणी कीजिये। (2018)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2