इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

शैक्षिक प्रशासन में नवाचारों और बेहतर प्रथाओं हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार

  • 12 Feb 2022
  • 3 min read

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षिक प्रशासन में नवाचारों और बेहतर प्रथाओं हेतु 5वाँ राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

  • राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान (NIEPA) ने ज़िला और ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों के लिये ‘शैक्षिक प्रशासन में नवाचारों और बेहतर प्रथाओं हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार’ (IGPEA) की स्थापना की है।
  • NIEPA, शिक्षा मंत्रालय के तहत न केवल भारत में बल्कि दक्षिण एशिया में भी शिक्षा के नियोजन एवं प्रबंधन में क्षमता निर्माण और अनुसंधान से संबंधित एक प्रमुख संगठन है।

पुरस्कार संबंधी मुख्य बिंदु

  • परिचय:
    • यह पुरस्कार NIEPA द्वारा वर्ष 2014 में शिक्षा की सार्वजनिक प्रणाली के कामकाज़ में सुधार हेतु ज़मीनी स्तर पर शैक्षिक प्रशासन में नवाचारों और बेहतर प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
  • उद्देश्य:
    • ज़िला और ब्लॉक स्तर पर शैक्षिक प्रशासनिक प्रणाली के प्रभावी प्रबंधन के लिये ज़िला और ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपनाए गए नवीन विचारों और प्रथाओं को मान्यता देना।
  • महत्त्व:
    • क्षेत्रीय स्तर पर शैक्षिक अधिकारी भी व्यवस्था हेतु प्रशासन और शिक्षा के संस्थागत स्तर के प्रबंधन के बीच एक आवश्यक कड़ी हैं। क्षेत्रीय स्तर पर नीतियों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में इन अधिकारियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।
    • कुछ प्रमुख क्षेत्रों में जहाँ अधिकारियों ने कई उपाय किये हैं, उनमें शामिल हैं- डिजिटल कक्षाओं तक ICT का उपयोग, फेसबुक और व्हाट्सएप का उपयोग; मानव व वित्तीय संसाधनों को जुटाना; स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार, सामुदायिक सहयोग तथा समर्थन; कौशल निर्माण, विशेष रूप से भाषा कौशल में सुधार; शिक्षकों का क्षमता निर्माण और स्कूलों के समग्र कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि से संबंधित उपाय।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2