रैपिड फायर
मोसुरा फेंटोनी
- 02 Jun 2025
- 2 min read
स्रोत: द हिंदू
मोसुरा फेंटोनी, कनाडा के बर्जेस शेल से मिला एक कैम्ब्रियन-कालीन (541 मिलियन से 485.4 मिलियन वर्ष पूर्व) समुद्री जीव, आर्थ्रोपोड विकास के मौजूदा विचारों को चुनौती देता है। इसके उन्नत तैरने वाली विशेषता और श्वसन अनुकूलनों से आधुनिक कीटों और क्रस्टेशियन्स के उद्भव का संकेत मिलता है।
- परिचय: मोसुरा फेंटोनी एक छोटा परंतु अत्यधिक विशिष्ट रेडियोडॉन्ट है, जो आधुनिक आर्थ्रोपोड्स (कीटों, केकड़ों, मकड़ियों) का एक आदिम संबंधी है।
- शारीरिक संरचना: इस जीव का शरीर खंडों में बँटा हुआ था, जिसमें एक छोटी गर्दन, तैराकी के लिये छह चपटे-पंखे जैसे- फ्लैप और श्वसन के लिये गलफड़ों से युक्त एक पश्च-धड़ (पोस्टरोट्रंक) था।
- पश्च-धड़ (पोस्टरोट्रंक) एक विशिष्ट श्वसन खंड (टैग्मा) के रूप में कार्य करता था, जो हॉर्सशू क्रैब की ऑक्सीजन संग्रह करने वाली पूँछ के समान था।
- यह आर्थ्रोपोड विविधता के लिये महत्त्वपूर्ण, खंडीय विशिष्टीकरण के प्रारंभिक चरण को दर्शाता है।
- रेडियोडॉन्ट्स: रेडियोडॉन्ट्स कैम्ब्रियन काल के प्राचीन समुद्री शिकारी थे तथा कीटों एवं केकड़ों जैसे आर्थ्रोपोड्स के प्रारंभिक संबंधी थे, हालाँकि ये उनके प्रत्यक्ष पूर्वज नहीं थे।
- बर्जेस शेल कनाडा में स्थित एक प्रसिद्ध जीवाश्म स्थल है, जो कैम्ब्रियन काल से संबंधित है।
और पढ़ें: प्लियोसौर स्कल