रैपिड फायर
बर्च ग्लेशियर
- 02 Jun 2025
- 2 min read
स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स
स्विट्ज़रलैंड के बर्च ग्लेशियर में आए भीषण हिमस्खलन के कारण एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे आल्प्स क्षेत्र का ब्लैटन गाँव बर्फ, चट्टानों और मृदा के नीचे दब गया।
- हिमनद की अस्थिरता एक शृंखलाबद्ध आपदा का परिणाम थी, जिसमें भारी मात्रा में मलबे का दबाव, स्थायी हिम के पिघलने और बढ़ते तापमान जैसे कारक शामिल थे।
- इसका प्रभाव लोन्ज़ा नदी पर भी पड़ा, जहाँ मलबे के कारण बाढ़ की आशंका बढ़ गई।
- बर्च ग्लेशियर: बर्च ग्लेशियर स्विस आल्प्स में लोटशेन्टल घाटी में स्थित है।
- यह क्षेत्र की एक प्रमुख चोटी, बिएत्शॉर्न पर्वत के पास स्थित है।
- स्विस ग्लेशियर वर्ष 2000 के बाद से अपने आयतन का लगभग 40% खो चुके हैं; वर्ष 2022-2023 में रिकॉर्ड तापमान के कारण 10% की हानि हुई है।
- स्विस आल्प्स: स्विस आल्प्स स्विस पठार के दक्षिण में स्थित है। ऐतिहासिक रूप से यह उत्तरी और दक्षिणी यूरोप के बीच एक प्राकृतिक अवरोध के रूप में कार्य करता है, जहाँ पहाड़ी दर्रे महत्त्वपूर्ण व्यापार मार्ग प्रदान करते हैं, विशेष रूप से इटली को उत्तर से जोड़ते हैं।
- आल्प्स के बारे में: आल्प्स यूरोप की सबसे ऊँची और सबसे विस्तृत पर्वत शृंखला (फोल्ड माउंटेन) है, जो आठ देशों यानी फ्राँस, स्विट्ज़रलैंड, इटली, लिकटेंस्टीन, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया और मोनाको में फैली हुई है। सबसे ऊँची पहाड़ी मोंट ब्लांक है, जो फ्राँस-इटली सीमा पर स्थित है।
और पढ़ें: आल्प्स का बदलता परिदृश्य: यूरोप