ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

एनीमिया के उन्मूलन हेतु मिशन उत्कर्ष

  • 01 Mar 2024
  • 8 min read

स्रोत: द हिंदू

आयुष मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से मिशन उत्कर्ष का शुभारंभ किया है जिसका उद्देश्य आयुर्वेदिक मध्यवर्तन के माध्यम से किशोरियों में पोषण सुधार करना है।

  • मिशन उत्कर्ष के अंतर्गत 15 केंद्रीय मंत्रालय अथवा विभाग निम्न स्तर के ज़िलों को राज्य और राष्ट्रीय औसत तक विकास करने में सहायता प्रदान करेंगे।
    • मिशन के पहले चरण के अंतर्गत पाँच राज्यों के पाँच आकांक्षी ज़िलों- असम (धुबरी), छत्तीसगढ़ (बस्तर), झारखंड (पश्चिमी सिंहभूम), महाराष्ट्र (गढ़चिरौली) और राजस्थान (धौलपुर) में आयुर्वेदिक मध्यवर्तन के माध्यम से किशोरियों (14-18 वर्ष) में एनीमिया को नियंत्रित करने के लिये इसका कार्यान्वन किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य एनीमिया को नियंत्रित कर "एनीमिया मुक्त भारत" की लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में कार्य करना है।
    • एनीमिया/अरक्तता का आशय ऐसी स्थिति से है जिसमें शरीर के रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं अथवा हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जिससे रक्त की ऑक्सीजन संचारित करने की क्षमता कम हो जाती है।

और पढ़ें…एनीमिया मुक्त भारत

close
Share Page
images-2
images-2