रैपिड फायर
MERITE योजना
- 11 Aug 2025
- 12 min read
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'तकनीकी शिक्षा में बहु-विषयक शिक्षा और अनुसंधान सुधार' (मेरिटे) योजना को लागू करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप देशभर के 275 संस्थानों में गुणवत्तापरक सुधार को बढ़ावा देना है।
- MERITE एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है, जिसका कुल बजट वर्ष 2025-26 से 2029-30 की अवधि के लिये 4200 करोड़ रुपए है, जिसमें 2100 करोड़ रुपए की विश्व बैंक ऋण सहायता शामिल है।
- यह योजना राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs), राज्य इंजीनियरिंग संस्थानों तथा संबद्ध तकनीकी विश्वविद्यालयों सहित इंजीनियरिंग संस्थानों और पॉलीटेक्निक संस्थानों को लक्षित करती है।
- इसका उद्देश्य सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग 7.5 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाना है।
- क्रियान्वयन: MERITE में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs), भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIMs) जैसे प्रमुख संस्थानों तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) जैसे विनियामक निकायों के साथ सहयोग शामिल है।
- MERITE के प्रमुख फोकस क्षेत्र इस प्रकार हैं: इसका उद्देश्य शिक्षा का डिजिटलीकरण करना, बहु-विषयक कार्यक्रमों का विकास करना तथा विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता और रोज़गार योग्यता को बढ़ावा देना है।
- यह अनुसंधान को मज़बूत करता है, गुणवत्ता आश्वासन में सुधार करता है और प्रत्यायन (Accreditation) का विस्तार करता है।
- यह योजना श्रम-बाज़ार के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने तथा भावी शैक्षणिक नेतृत्व, विशेषकर महिलाओं, को प्रोत्साहन देने पर भी केंद्रित है।
और पढ़ें: भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली का भविष्य |