इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2024

  • 14 Mar 2024
  • 1 min read

स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

ईरान, रूस एवं चीन द्वारा ओमान की खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू किया। इस ड्रिल को "समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2024" कहा गया। इस अभ्यास में युद्धपोत और विमानन को शामिल किया गया, वर्ष 2019 के बाद से उनका चौथा संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

  • अभ्यास के दौरान पाकिस्तान, कजाकिस्तान, अज़रबैजान, ओमान, भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के नौसेना प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
  • ओमान की खाड़ी अरब सागर का पश्चिमी विस्तार है, साथ ही ईरान, ओमान एवं संयुक्त अरब अमीरात देशों के बीच मध्य पूर्व में स्थित है।
  • यह खाड़ी अरब सागर को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जोड़ती है, जो फारस की खाड़ी में गिरती है।
    • ओमान की खाड़ी की सीमा उत्तर में पाकिस्तान एवं ईरान, पश्चिम में संयुक्त अरब अमीरात से तथा दक्षिण में ओमान से लगती है।

और पढ़ें…  चीन-ईरान सामरिक सहयोग समझौता

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2