इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

महावीर जयंती

  • 22 Apr 2024
  • 8 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा महावीर जयंती के शुभ अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया।

  • जैन महावीर स्वामी सहित प्रत्येक तीर्थंकर के पाँच कल्याणक (प्रमुख कार्यक्रम) होते हैं: च्यवन/गर्भ (गर्भाधान) कल्याणक; जन्म (जन्म) कल्याणक; दीक्षा (त्याग) कल्याणक; कैवल्य ज्ञान (सर्वज्ञता) कल्याणक एवं निर्वाण (मुक्ति/परम मोक्ष) कल्याणक।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट तथा सिक्का भी जारी किया।

महावीर जयंती क्या है?

  • परिचय:
    • महावीर जयंती, जैन समुदाय में सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है।
    • यह दिन वर्धमान महावीर के जन्म का प्रतीक है, जो 24वें या अंतिम तीर्थंकर तथा 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
    • जैन ग्रंथों के अनुसार, भगवान महावीर का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के 13वें दिन हुआ था।
    • भगवान महावीर की मूर्ति के साथ एक जुलूस निकाला जाता है जिसे रथ यात्रा कहा जाता है।
    • स्तवन अथवा जैन प्रार्थनाओं का पाठ करते हुए, भगवान की मूर्तियों का औपचारिक स्नान कराया जाता है जिसे अभिषेक कहा जाता है।
  • भगवान महावीर:
    • भगवान महावीर स्वामी ने अपनी गहन आध्यात्मिक प्रथाओं और शिक्षाओं के माध्यम से मानवता पर एक अमिट छाप छोड़ी।
    • बचपन में भगवान महावीर का नाम वर्धमान था यानी 'जो बढ़ता है'।
    • अपनी बारह वर्ष की आध्यात्मिक साधना के दौरान भगवान महावीर ने चार असाधारण गुणों का प्रदर्शन किया:
      • गहन और अबाधित ध्यान: उनके अटूट ध्यान ने उन्हें गहन अंतर्दृष्टि प्राप्त करने में मदद की।
      • कठोर तपस्या: अपनी आत्मा को शुद्ध करने के लिये उन्होंने अत्यधिक शारीरिक कष्ट सहे।
      • दर्द की सहनशक्ति: महावीर स्वामी ने अद्भुत सहनशक्ति का प्रदर्शन किया।
      • सर्वश्रेष्ठ संतुलन: उनका आंतरिक संतुलन स्थिर रहा।
    • वैशाख के दसवें दिन, महावीर की यात्रा एक निर्णायक क्षण पर पहुँची।
    • इन 5 शिक्षाओं में ब्रह्मचर्य (ब्रह्मचर्य/शुद्धता) को महावीर द्वारा जोड़ा गया था।

VARDHMAN MAHAVIR

जैन धर्म क्या है?

  • 'जैन' शब्द जिन या जैन से बना है जिसका अर्थ है 'विजेता'।
  • तीर्थंकर एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है 'नदी निर्माता', अर्थात् जो नदी को पार कराने में सक्षम हो, वही सांसारिक जीवन के सतत् प्रवाह से पार कराएगा।
  • जैन धर्म अहिंसा को अत्यधिक महत्त्व देता है।
  • यह 5 महाव्रतों का उपदेश देता है:
    • अहिंसा 
    • सत्य
    • अस्तेय या आचार्य (चोरी न करना)
    • अपरिग्रह (गैर-आसक्ति/गैर-आधिपत्य)
    • ब्रह्मचर्य (शुद्धता)
  • इन 5 शिक्षाओं में महावीर द्वारा ब्रह्मचर्य (ब्रह्मचर्य/शुद्धता) को जोड़ा गया था।
  • जैन धर्म के तीन रत्न या त्रिरत्न में शामिल हैं:
    • सम्यक् दर्शन (सही विश्वास)।
    • सम्यक् ज्ञान (सही ज्ञान)।
    • सम्यक् चरित्र (सही आचरण)।
  • बाद के समय में जैन धर्म दो संप्रदायों में विभाजित हो गया:
    • स्थलबाहु के अधीन श्वेतांबर (श्वेत वस्त्रधारी)।
    • भद्रबाहु के नेतृत्व में दिगंबर (आकाश-आवरणधारी)।
  • जैन धर्म में महत्त्वपूर्ण विचार यह है कि पूरी दुनिया सजीव है: यहाँ तक कि पत्थरों, चट्टानों और पानी में भी जीवन है।
  • जीवित प्राणियों, विशेषकर मनुष्यों, जानवरों, पौधों और कीड़ों को चोट न पहुँचाना जैन दर्शन का केंद्र है।
  • जैन की शिक्षाओं के अनुसार, जन्म और पुनर्जन्म का चक्र कर्म के माध्यम से आकार लेता है।
  • स्वयं को कर्म के चक्र से मुक्त करने और आत्मा की मुक्ति के लिये संन्यास एवं तपस्या की आवश्यकता होती है।
  • संथारा की प्रथा भी जैन धर्म का हिस्सा है।
    • यह आमरण अनशन की रस्म है। श्वेतांबर जैन इसे संथारा कहते हैं, जबकि दिगंबर इसे सल्लेखना कहते हैं।
    • निखिल सोनी बनाम भारत संघ मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय ने संथारा की जैन प्रथा को भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दंडनीय अपराध घोषित किया। हालाँकि मामला अभी भी सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. भारत की धार्मिक प्रथाओं के संदर्भ में "स्थानकवासी" संप्रदाय का संबंध किससे है? (2018)

(a) बौद्ध मत 
(b) जैन मत
(c) वैष्णव मत
(d) शैव मत

उत्तर: (b)


प्रश्न. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2017)

  1. सौत्रांतिक और सम्मितीय जैन मत के संप्रदाय थे।
  2. सर्वास्तिवादियों की मान्यता थी कि दृग्विषय (फिनोमिना) के अवयव पूर्णतः क्षणिक नहीं हैं, अपितु अव्यक्त रूप में सदैव विद्यमान रहते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b)


प्रश्न. प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से बौद्ध धर्म या जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान था/थे? (2012)

  1. तप और भोग की अति का परिहार 
  2. वेद-प्रामाण्य के प्रति अनास्था 
  3. कर्मकांडों की फलवता का निषेध 

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (b)


प्रश्न. अनेकांतवाद निम्नलिखित में से किसका मूल सिद्धांत और दर्शन है? (2009)

(a) बौद्ध 
(b) जैन 
(c) सिख 
(d) वैष्णव

उत्तर: (b)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2