दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

  • 31 Jan 2026
  • 9 min read

स्रोत: पीआईबी

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि (30 जनवरी) पर गांधी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की और इस बात पर बल दिया कि उनकी विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

  • ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य: महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को नई दिल्ली स्थित बिड़ला हाउस (अब गांधी स्मृति) में नाथूराम गोडसे द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस अपराध के लिये गोडसे को 15 नवंबर, 1949 को अंबाला जेल में फाँसी दी गई।
    • महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को हुआ था और यह तिथि अब वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाती है, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने 2007 में उनकी शांति और अहिंसा की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिये घोषित किया था।
  • राष्ट्रीय पालन: इस दिन को आधिकारिक रूप से शहीद दिवस (गांधीजी की पुण्यतिथि) या गांधी पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है, जिसमें राजघाट (महात्मा गांधी की समाधि स्थल) पर श्रद्धांजलि दी जाती है। इसे सर्वोदय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जहाँ सर्वोदय का अर्थ महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित ‘सभी का उत्थान’ है।

Mahatma_Gandhi

और पढ़ें: महात्मा गांधी की जयंती

close
Share Page
images-2
images-2