इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में घोषित कोआला

  • 14 Feb 2022
  • 4 min read

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर कोआला को 'लुप्तप्राय (endangered)' प्रजाति के रूप में घोषित किया है।

लुप्तप्राय के रूप में घोषित किये जाने का कारण:

  • ऑस्ट्रेलिया की कोआला की आबादी दो दशकों से अधिक समय से विलुप्त होने की राह पर है। वर्ष 2001 के बाद से NSW (न्यू साउथ वेल्स) में कोआला की आबादी में 33% से 61% की गिरावट आई है।
  • पशु अधिकार समूहों और संरक्षणवादियों द्वारा की गई कई मांगों के बावजूद सरकार पर प्रजातियों की रक्षा के बहुत कम उपाय करने का आरोप लगाया गया है। कोआला को वर्ष 2012 में "सुभेद्य" के रूप में घोषित किया गया था।
  • ऑस्ट्रेलिया में वर्ष 2019 की भयावह आग, जिसे अब 'ब्लैक समर' के रूप में जाना जाता है, के दौरान लगभग 60,000 कोआला प्रभावित हुए थे, उनके विशाल आवासीय क्षेत्र रहने योग्य नहीं रह गए।
  • एक और बड़ा खतरा क्लैमिडिया का प्रसार है, जो एक यौन संचारित रोग है यह कोआला में अंधापन और प्रजनन मार्ग में अल्सर का कारण बनता है।

महत्त्व:

  • कोआला के लिये ‘लुप्तप्राय’ स्टेटस का अर्थ है कि उन्हें और उनके वन आवास को ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय पर्यावरण कानून के तहत अधिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

कोआला:

  • परिचय:
    • कोआला (Koala) ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में वृक्षों पर रहने वाली दुर्लभ प्रजाति का जानवर है। कोआला, फैसकोलार्कटिडाए (Phascolarctidae) प्रजाति का आखिरी दुर्लभ जानवर है।
    • ये शाकाहारी धानीप्राणी (Marsupial) स्तनधारी हैं जो अपने शिशुओं को अपने पेट पर बनी एक धानी (थैली) में रखते हैं।
      • उल्लेखनीय है कि धानीप्राणी के नवजात शिशु अन्य स्तनधारियों के नवजात बच्चों की तुलना में अविकसित होते हैं और पैदा होने के बाद काफी समय (कई हफ्तों या महीनों तक) अपनी माता की धानी में ही रहकर विकसित होते हैं।
    • वे वोम्बैट (Wombats) के साथ कई विशेषताओं को साझा करते हैं, जो उनके सबसे करीबी जीवित संबंधी हैं।

  • प्राकृतिक वास:
    • कोआला के विशिष्ट आवास खुले नीलगिरि वुडलैंड्स हैं तथा उनका अधिकांश आहार पेड़ों की पत्तियांँ हैं। सामाजिक व्यवहार के संदर्भ में कोआला असामाजिक जानवर हैं तथा सामान्य तौर पर भावनात्मक संबंध केवल माताओं और संततियों (Offspring) के बीच ही देखा जाता है।
    • यह ऑस्ट्रेलिया का स्थानिक (Endemic) जानवर है।
    • यूकेलिप्टस के पत्तों में पोषक तत्त्वों का स्तर कम होने के कारण कोआला हर दिन 18 घंटे तक सो सकता है।
  • आईयूसीएन स्थिति:
    • सुभेद्य
  • खतरा:
    • आवास विनाश, जलवायु परिवर्तन और गंभीर मौसम (सूखा, अत्यधिक तापमान)।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2