इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

काज़िंद- 2022

  • 17 Dec 2022
  • 2 min read

भारत-कज़ाखस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास काज़िंद-22 का छठा संस्करण उमरोई (मेघालय) में आयोजित किया जा रहा है।

Kazakhstan

काज़िंद- 2022

  • परिचय: 
    • यह कज़ाखस्तान सेना के साथ एक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास है और वर्ष 2016 में अभ्यास प्रबल दोस्तिक के रूप में स्थापित किया गया था, जिसे बाद में कंपनी स्तर के अभ्यास में अपग्रेड किया गया और वर्ष 2018 में इसका नाम काज़िंद अभ्यास रखा गया।
  • लक्ष्य: 
    • सकारात्मक सैन्य संबंध बनाने के लिये एक-दूसरे के सर्वोत्तम तरीकों को आत्मसात करना और अर्द्ध शहरी/जंगल परिदृश्य में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन करते समय एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना।

कज़ाखस्तान भारत के लिये महत्त्वपूर्ण: 

  • पश्चिम में कैस्पियन सागर से उत्तर में रूस और पूर्व में चीन से घिरा कज़ाखस्तान मध्य एशिया का सबसे बड़ा देश और दुनिया का नौवाँ सबसे बड़ा देश सामरिक महत्त्व रखता है।
  • कज़ाखस्तान विशेष रूप से ऊर्जा संसाधनों और इसकी आर्थिक क्षमता के संदर्भ में एवं इसके भू-रणनीतिक स्थान के कारण भी भारत के लिये बहुत महत्त्व रखता है।
  • ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से कज़ाखस्तान यूरेनियम का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • भारत और कज़ाखस्तान एशिया में विश्वास-निर्माण उपायों (CICA), शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और संयुक्त राष्ट्र (UN) संगठनों सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों के तत्त्वावधान में सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2