इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023

  • 21 Jun 2023
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?  

21 जून को 9वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों के साथ मनाया गया।

  • इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "वसुधैव कुटुंबकम के लिये योग" थी जो भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालती है और एकता को बढ़ावा देती है।

IDY 2023 की मुख्य विशेषताएँ: 

  • जनजातीय कारीगरों को बढ़ावा देना: 
    • भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED) ने विशेष रूप से आदिवासी कारीगरों द्वारा बनाए गए योग मैट की आपूर्ति के लिये आयुष मंत्रालय के साथ सहयोग किया।
      • ये मैट भारत की जनजातियों की विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा साथ ही उनकी कहानियों, लोककथाओं एवं कलात्मक परंपराओं को भी प्रदर्शित करते हैं।
    • TRIFED मेदिनीपुर की मदुर मैट या मधुरकाठी, मयूरभंज की सबाई घास योगा मैट और झारखंड के गोंधा घास मैट जैसे उत्पादों को बढ़ावा देगा।
  • योग का महासागर वलय: 
    • भारतीय नौसेना और व्यापारिक जहाज़ वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु मित्र देशों के बंदरगाहों और जहाज़ों पर योग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 
  • आर्कटिक से अंटार्कटिक तक योग: 
    • विदेश मंत्रालय (MEA) एवं आयुष मंत्रालय के बीच प्रधान मध्याह्न रेखा वाले देशों और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों में योग कार्यक्रम आयोजित करने के लिये समन्वय स्थापित किया गया।
    • आर्कटिक में हिमाद्रि और अंटार्कटिक में भारती में आयोजित होने वाले योग सत्र, चरम क्षेत्रों में योग की पहुँच को प्रदर्शित करेंगे।
  • योग भारतमाला और योग सागरमाला:
  • राष्ट्रीय स्तर की पहलें: 
    • प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए योग का नेतृत्व करेंगे।
    • आयुष मंत्रालय ग्रामीण स्तर पर "हर आँगन योग" अर्थात् हर घर के में योग को प्रोत्साहित करता है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्त्व:  

  • पृष्ठभूमि:  
    •  वर्ष 2014 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 69वें सत्र के उद्घाटन के दौरान भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) का विचार प्रस्तावित किया गया था।
      •  संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को IDY के रूप में घोषित किया।
      • नई दिल्ली में राजपथ पर वर्ष 2015 में पहले योग दिवस समारोह ने दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।
        • यह 35,985 लोगों के साथ विश्व का सबसे बड़ा योग सत्र था।
        • इसमें 84 देशों के लोगों ने भाग लिया।
  • योग और इसका महत्त्व:  
    • योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी।
      • 'योग' शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ है जुड़ना अर्थात् शरीर और चेतना का मिलन। 
      • आज यह दुनिया भर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही रही है।
      • क्वारंटाइन और आइसोलेशन में कोविड-19 रोगियों के मनो-सामाजिक देखभाल एवं पुनर्वास में योग ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
      • विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation- WHO) ने भी अपने सदस्य देशों को योग का अभ्यास करने के लिये कहा है और इसे वर्ष 2018-30 की शारीरिक गतिविधि के लिये अपनी वैश्विक कार्य योजना में शामिल किया है।

संबंधित पहलें:

  • एम-योग एप:
    • प्रधानमंत्री ने एम-योग एप की घोषणा की जो 'एक विश्व एक स्वास्थ्य' के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा।
    • एप विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization- WTO) और आयुर्वेद, योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष मंत्रालय), भारत सरकार के बीच सहयोग का परिणाम है।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) के लिये नई वेबसाइट:
    • यह वेब पोर्टल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित सभी अद्यतन और प्रासंगिक जानकारियाँ प्रदान करता है।
    • यह एक सामाजिक आधार है जहांँ आगंतुकों के लिये चर्चाओं पर नज़र रखने और उनमें भाग लेने के लिये सभी सोशल मीडिया इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं।
    • पोर्टल महत्त्वपूर्ण वेब पेजों जैसे- स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया आदि से भी जुड़ा हुआ है।
  • खेल अनुशासन के रूप में मान्यता प्राप्त योग:
    • खेल मंत्रालय ने विभिन्न खेल विषयों के वर्गीकरण की समीक्षा के बाद योग को एक खेल अनुशासन के रूप में मान्यता दी और इसे सितंबर 2015 में 'प्राथमिकता' श्रेणी में रखा।
  • योग संबंधी सामान्य नियम:  
    • आयुष मंत्रालय ने अपने 'सामान्य योग नियम' में प्रमुख योग 'साधनाओं' में यम, नियम, आसन आदि को सूचीबद्ध किया है। 
  • योग में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम:  
    • ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल (B&WSSC) CBSE विद्यालयों के लिये योग में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का संचालन करती है।
    • B&WSSC को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तत्त्वावधान में एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में स्थापित किया गया है। 
  • कौशल विकास संबंधी पहल:  
  • फिट इंडिया मूवमेंट:  
    • योग फिट इंडिया मूवमेंट का भी हिस्सा है।
    • फिट इंडिया मूवमेंट एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों को शामिल करने के लिये प्रोत्साहित करना है।  

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2