दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

काज़ीरंगा परियोजना पर भारत- फ्राँस साझेदारी

  • 05 Dec 2022
  • 6 min read

भारत और फ्राॅन्स काज़ीरंगा परियोजना पर सहयोग कर रहे हैं।

  • फ्राॅन्स के एजेन्स फ्रैंकाइस डी डेवेलोपेमेंट (AFD) ने वर्ष 2014-2024 के बीच 10 वर्ष साल की अवधि के लिये 80.2 मिलियन यूरो का वित्त पोषण किया है।

काज़ीरंगा परियोजना:

  • काज़ीरंगा परियोजना वन और जैव विविधता संरक्षण (APFBC) इस परियोजना का एक हिस्सा है।
    • असम सरकार ने AFD के समर्थन से वर्ष 2012 में वन पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने, वन्यजीवों की रक्षा करने और वन-निर्भर समुदायों की आजीविका बढ़ाने के लिये APFBC की शुरू किया।
  • इस परियोजना ने वर्ष 2024 तक 33,500 हेक्टेयर भूमि के पुनर्वनीकरण और वैकल्पिक आजीविका में 10,000 समुदाय के सदस्यों के प्रशिक्षण की अवधारणा की।

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित प्रमुख बिंदु:

  • अवस्थिति: यह असम राज्य में स्थित है और 42,996 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।
    • यह ब्रह्मपुत्र घाटी बाढ़ के मैदान में एकमात्र सबसे बड़ा अविभाजित और प्रतिनिधि क्षेत्र है।
  • वैधानिक स्थिति:
    • इस उद्यान को वर्ष 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
    • इसे वर्ष 2007 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्थिति:
  • जैव विविधता:
    • विश्व में सर्वाधिक एक सींग वाले गैंडे काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ही पाए जाते हैं।
      • गैंडो की संख्या के मामले में असम के काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बाद पोबितोरा (Pobitora) वन्यजीव अभयारण्य का दूसरा स्थान है, जबकि पोबितोरा अभयारण्य विश्व में गैंडों की उच्चतम जनसंख्या घनत्व वाला अभयारण्य है।
    • काज़ीरंगा में संरक्षण प्रयासों का अधिकांश ध्यान 'चार बड़ी ' प्रजातियों- राइनो, हाथी, रॉयल बंगाल टाइगर और एशियाई जल भैंस पर केंद्रित है।
    • काज़ीरंगा में भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाले प्राइमेट्स की 14 प्रजातियों में से 9 का निवास भी है।
  • नदियाँ और राजमार्ग:
    • इस उद्यान क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-37 गुज़रता है।
    • उद्यान में लगभग 250 से अधिक मौसमी जल निकाय (Water Bodies) हैं, इसके अलावा डिपहोलू नदी (Dipholu River ) इससे होकर गुज़रती है।

7-National_parks

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न: निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2013)  

      राष्ट्रीय उद्यान                         पार्क से बहने वाली नदी

  1. कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान -                   गंगा
  2. काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान -                मानस
  3. साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान -            कावेरी

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (d)  

व्याख्या:

  • जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान: गंगा नदी की एक सहायक नदी रामगंगा पार्क के लिये पानी का प्राथमिक स्रोत है। रामगंगा की सहायक नदियाँ- खोह, कोल्हू और मंडल नदियाँ हैं। अत: युग्म 1 सुमेलित नहीं है।
  • काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान: यह विश्व के एक सींग वाले गैंडों के लगभग दो-तिहाई की मेज़बानी करने वाला एक पार्क है और ब्रह्मपुत्र नदी से घिरा है। ब्रह्मपुत्र इसकी उत्तरी एवं पूर्वी सीमा बनाती है, जबकि मोरा डिफ्लू दक्षिणी सीमा बनाती है। पार्क के भीतर अन्य उल्लेखनीय नदियांँ डिफ्लू, मोरा और धनसिरी हैं। अत: युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है।
  • साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान: केरल में स्थित इस पार्क का पूरा क्षेत्र कुंतीपुझा नदी के उत्तर से दक्षिण की ओर है। यह नीलगिरि बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा है। अत: युग्म 3 सुमेलित नहीं है।

अत: विकल्प (d) सही उत्तर है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow