रैपिड फायर
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
- 23 Jan 2026
- 9 min read
हाल ही में वर्ष 2025 के लिये इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार मोज़ाम्बिक की मानवाधिकार कार्यकर्त्ता ग्रासा माशेल को उनके शांति, मानवतावादी कार्य एवं सामाजिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिये प्रदान किया गया है।
- परिचय: इसे इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है और यह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1986 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
- यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय शांति, निरस्त्रीकरण और विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों या संगठनों को सम्मानित करता है।
- मुख्य विशेषताएँ: इस पुरस्कार के साथ 1 करोड़ रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति-पत्र और एक ट्रॉफी प्रदान की जाती है और इसे भारत के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कारों में से एक माना जाता है।
- श्रेणियाँ: इसे तीन मुख्य क्षेत्रों- शांति, निरस्त्रीकरण और विकास- में प्रदान किया जाता है।
- चयन मानदंड: यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर शांति, निरस्त्रीकरण और विकास से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में लगातार तथा उत्कृष्ट प्रयासों, सकारात्मक मानवीय प्रभाव एवं मानव कल्याण में योगदान को सम्मानित करता है।
|
और पढ़ें: इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार |