इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

भारतीय नौसेना ध्वज

  • 01 Sep 2022
  • 4 min read

हाल ही में प्रधानमंत्री ने भारत के पहले विमानवाहक पोत INS विक्रांत के प्रक्षेपण को चिह्नित करने हेतु कोच्चि में भारतीय नौसेना के नए पताका/ध्वज का अनावरण किया।

ध्वज़/पताका (Ensign)

  • परिचय:
    • पताका राष्ट्रीय ध्वज है जो जहाज़ों और विमानों पर प्रायः सशस्त्र बलों की शाखा या इकाई के विशेष प्रतीक चिन्ह के साथ प्रदर्शित होता है।
  • भारतीय नौसेना का वर्तमान ध्वज:
    • वर्तमान ध्वज के ऊपरी बाएँ कोने (कैंटन) में तिरंगे के साथ सेंट जॉर्ज क्रॉस मौजूद है।

Indian-Navy-Ensign

ध्वज बदलने की आवश्यकता:

  • लंबे समय से लंबित मांग:
    • नौसेना के ध्वज में बदलाव की लंबे समय से मांग चल रही थी।
      • परिवर्तन के लिये मूल सुझाव वाइस एडमिरल वी.ई.सी. बारबोज़ा ने दिया था जो नौसेना से फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पश्चिमी नौसेना कमान के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
  • औपनिवेशिक अतीत को बदलना:
    • वर्तमान ध्वज अनिवार्य रूप से भारतीय नौसेना के स्वतंत्रता पूर्व ध्वज का उत्तराधिकारी है, जिसके ऊपरी बाएँ कोने पर यूनाइटेड किंगडम के यूनियन जैक के साथ सफेद पृष्ठभूमि पर रेड जॉर्ज क्रॉस था।
    • स्वतंत्रता के बाद 15 अगस्त, 1947 को भारतीय रक्षा बलों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक झंडे और बैज को जारी रखा तथा 26 जनवरी, 1950 को इसके स्वरूप/डिज़ाइन में बदलाव किया गया।
    • नौसेना के शिखा और ध्वज को बदल दिया गया था, लेकिन ध्वज में एकमात्र अंतर यह था कि यूनियन जैक चिह्न को तिरंगे से प्रतिस्थापित कर दिया गया और रेड जॉर्ज क्रॉस को जारी रखा गया।

नौसेना के ध्वज में किये गए परिवर्तन:

  • नौसेना के ध्वज में परिवर्तन वर्ष 2001 में किया गया था जब रेड जॉर्ज क्रॉस को सफेद ध्वज के मध्य में नौसेना शिखा से बदल दिया गया था, जबकि शीर्ष में बाँए कोने पर तिरंगे का स्थान बरकरार रखा गया।
  • इसके अलावा वर्ष 2004 में ध्वज को फिर से रेड जॉर्ज क्रॉस में बदल दिया गया था क्योंकि नए ध्वज में नौसेना के शिखर का नीला रंग आकाश और समुद्र दोनों की तरह प्रतीत हो रहा था।
    • ध्वज में एक नया परिवर्तन किया गया और रेड जॉर्ज क्रॉस के बीच में अब अशोक स्तंभ के सिंह को प्रतीक चिह्न के रूप में शामिल किया गया।
  • वर्ष 2014 में एक और बदलाव किया गया, जब देवनागरी लिपि में अशोक स्तंभ के नीचे ध्वज पर 'सत्यमेव जयते' शब्द को अंकित किया गया।

flag

सेंट जॉर्ज क्रॉस:

  • परिचय:
    • एक सफेद पृष्ठभूमि पर रेड क्रॉस को सेंट जॉर्ज क्रॉस के रूप में प्रदर्शित किया  जाता है, इसका नाम एक ईसाई योद्धा के नाम पर रखा गया है, जो ईसाईयों के तृतीय धर्मयुद्ध में शामिल एक वीर  योद्धा था।
    • यह  क्रॉस इंग्लैंड के ध्वज के रूप में भी कार्य करता है जो यूनाइटेड किंगडम का एक घटक है।
      • इसे इंग्लैंड और लंदन शहर ने वर्ष 1190 में भूमध्य सागर में प्रवेश करने वाले अंग्रेजी जहाज़ों की पहचान करने के लिये अपनाया था।
      • अधिकांश राष्ट्रमंडल देशों ने अपनी स्वतंत्रता के समय रेड जॉर्ज क्रॉस को बरकरार रखा है, हालाँकि कई देशों ने वर्षों से अपने संबंधित नौसैनिकों पर रेड जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया है।
        • उनमें से प्रमुख हैं ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और कनाडा।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2