इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

वर्ष 2031 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

  • 12 Mar 2024
  • 2 min read

स्रोत: फाइनेंसियल एक्सप्रेस 

भारत की एक प्रमुख रेटिंग एजेंसी CRISIL का अनुमान है कि अगले वित्तीय वर्ष (FY25) में देश की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 6.8% होगी।

  • CRISIL का अनुमान है कि उच्च ब्याज दरों जैसे कारकों के कारण चालू वित्त वर्ष (FY-24) से भारत की आर्थिक वृद्धि थोड़ी धीमी हो जाएगी, लेकिन फिर भी FY25 के लिये 6.8% की सकारात्मक वृद्धि देखी जा सकती है।
  • अगले सात वर्षों में, CRISIL ने 6.7% की औसत वार्षिक वृद्धि दर का अनुमान लगाया है, जो संभावित रूप से वर्ष 2031 तक भारत को अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिये प्रेरित करेगी।
    • भारत, 3.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के आकार के साथ, वर्तमान में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • अनुमानित वृद्धि से भारत की प्रति व्यक्ति आय (वर्ष 2031 तक $4,500 तक पहुँचना) बढ़ने की उम्मीद है, जिससे यह वर्ष 2031 तक उच्च-मध्यम-आय की स्थिति तक पहुँच सकेगा।
  • CRISIL की इंडिया आउटलुक रिपोर्ट का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 और 2031 के बीच, भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब पहुँच जाएगा।

और पढ़ें: भारत का आर्थिक दृष्टिकोण 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2