इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

भारत का नया स्तनपायी: व्हाइट चीक्ड मकाक

  • 10 Feb 2022
  • 2 min read

हाल ही में ‘ज़ूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ (ZSI) के वैज्ञानिकों ने देश में एक नई स्तनपायी प्रजाति- ‘व्हाइट चीक्ड मकाक’ (मकाका ल्यूकोजेनिस) की खोज की है।

  • इस प्रजाति को पहली बार चीन में वर्ष 2015 में खोजा गया था, इससे पहले भारत में इसके अस्तित्व के बारे में नहीं पता था।
  • अब भारतीय वैज्ञानिकों ने मध्य अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजॉ ज़िले में इसकी उपस्थिति का पता लगाया है।
  • नवीनतम खोज से भारत में स्तनपायी जानवरों की संख्या 437 से 438 हो गई है।

White-Cheeked-Macaque

व्हाइट चीक्ड मकाक:

  • व्हाइट चीक्ड मकाक के गाल सफेद होते हैं, गर्दन पर लंबे और घने बाल होते हैं तथा लंबी पूँछ होती है, यह  अन्य मैकाक से काफी अलग होती है।
  • यह दक्षिण पूर्व एशिया में खोजा गया अंतिम स्तनपायी है।
  • अरुणाचल मकाक और व्हाइट चीक्ड मकाक दोनों पूर्वी हिमालय में एक ही जैव विविधता वाले हॉटस्पॉट में मौजूद हैं।
    • व्हाइट चीक्ड मकाक और अरुणाचल मकाक (मकाका मुंजाला) के साथ-साथ मकाक की अन्य प्रजातियाँ असमिया मकाक (Macaca assamensis) और रीसस मकाक (Macaca mulatta) हैं जो एक ही भूदृश्य में पाई गई हैं।
    • परिदृश्य में मकाक की सभी प्रजातियों के लिये संभावित खतरा स्थानीय लोगों द्वारा शिकार और शहरीकरण एवं बुनियादी ढाँचे के विकास के कारण आवास में गिरावट है।
  • यह प्रजाति भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम द्वारा संरक्षित नहीं है, क्योंकि अब तक यह ज्ञात नहीं था कि यह प्रजाति भारत में मौजूद है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2