रैपिड फायर
भारत-नेपाल ने ऐतिहासिक विद्युत समझौते पर किये हस्ताक्षर
- 30 Oct 2025
- 8 min read
भारत और नेपाल ने नई 400 किलोवोल्ट (kV) सीमा-पार ट्रांसमिशन लाइनों के विकास के लिये दो प्रमुख ऊर्जा सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
- ये समझौते भारत की पावरग्रिड (POWERGRID) और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) के बीच हुए हैं। इनमें दो प्रमुख 400 kV ट्रांसमिशन प्रणालियों का विकास शामिल है:
- इनारुवा (नेपाल) – न्यू पूर्णिया (बिहार, भारत) ट्रांसमिशन लाइन।
- लमकी, डोडोधारा (नेपाल) – बरेली (उत्तर प्रदेश, भारत) ट्रांसमिशन लाइन।
- इन परियोजनाओं का उद्देश्य विद्युत व्यापार क्षमता को बढ़ाना और क्षेत्रीय ग्रिड संपर्क को मज़बूत करना है, ताकि स्वच्छ एवं विश्वसनीय ऊर्जा विनिमय को प्रोत्साहित किया जा सके।
 
- महत्त्व: यह समझौता ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाता है, भारत–नेपाल द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करता है और नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत क्षेत्रीय ऊर्जा एकीकरण को समर्थन देता है।
- यह नेपाल को अपने जलविद्युत क्षमता का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है और भारत को अपनी बढ़ती ऊर्जा मांग को सतत् रूप से पूरा करने में सहायता करता है।
 
| और पढ़ें: भारत-नेपाल संबंध | 
 
             
     
                  
                 
  