दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

भारत-इटली व्यवसाय मंच 2025

  • 13 Dec 2025
  • 13 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

मुंबई में आयोजित भारत–इटली व्यवसाय मंच (India–Italy Business Forum) 2025 ने रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत द्विपक्षीय व्यापार तथा नवाचार को सुदृढ़ किया, साथ ही लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं व उच्च-प्रौद्योगिकी सहयोग को और आगे बढ़ाया।

  • भारत–इटली व्यवसाय मंच 2025 के परिणाम: आर्थिक सहयोग के लिये 22वें भारत-इटली संयुक्त आयोग (Joint Commission for Economic Cooperation- JCEC) के सहमत कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर, जो भविष्य के द्विपक्षीय सहयोग के लिये एक स्पष्ट व संरचित रोडमैप प्रदान करता है।
  • इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029: वर्ष 2024 में घोषित यह कार्ययोजना कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, दूरसंचार, जैव प्रौद्योगिकी और गतिशीलता जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिये एक स्पष्ट रोडमैप प्रदान करती है, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, नवाचार तथा समन्वित द्विपक्षीय सहभागिता से ठोस परिणाम प्राप्त करना है।

भारत-इटली आर्थिक संबंध

  • इटली, भारत के लिये यूरोपीय संघ का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसके साथ द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2024-25 में 13.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचा, जिसमें भारत का निर्यात 7.73 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
  • भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (2000–2025) के मामले में इटली 19वें स्थान पर है। इस अवधि में इटली से कुल 3.61 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ है, जो मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, व्यापार, मशीनरी, सेवाओं और विद्युत उपकरणों जैसे क्षेत्रों में केंद्रित है।
  • सेवा क्षेत्र में व्यापार निरंतर बढ़ रहा है और भारत न केवल इतालवी सेवा निर्यात के लिये एक तेज़ी से विस्तार करता हुआ बाज़ार बन रहा है, बल्कि IT तथा पेशेवर सेवाओं का एक सशक्त आपूर्तिकर्त्ता के रूप में भी उभर रहा है।

और पढ़ें: भारत-इटली प्रवासन और आवाजाही समझौता

close
Share Page
images-2
images-2