इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

भारत के पास अधिक गेहूँ निर्यात करने का अवसर

  • 28 Feb 2022
  • 4 min read

रूस-यूक्रेन संघर्ष भारत को वैश्विक बाज़ारों में अधिक गेहूँ के निर्यात का अवसर दे सकता है।

प्रमुख बिंदु:

  • विश्व में एक-चौथाई से अधिक गेहूँ का निर्यात रूस तथा यूक्रेन द्वारा किया जाता है।
    • रूस गेहूँ का विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसका अंतर्राष्ट्रीय निर्यात में लगभग 18% से अधिक का योगदान है।
    • वर्ष 2019 में रूस तथा यूक्रेन द्वारा विश्व के एक-चौथाई (25.4%) से अधिक गेहूँ का निर्यात किया गया है।
  • सबसे अधिक डॉलर मूल्य के गेहूँ का निर्यात करने वाले शीर्ष पाँच देशों में रूस> संयुक्त राज्य अमेरिका> कनाडा> फ्राँस> यूक्रेन शामिल हैं।
  • मिस्र दुनिया में गेहूँ का सबसे बड़ा आयातक है।
  • तुर्की सबसे ज़्यादा गेहूँ की खरीद रूस और यूक्रेन से करता है, तुर्की द्वारा वर्ष 2019 में 74% आयात इन दोनों देशों से किया गया था।
  • विश्व के कुल गेहूँँ उत्पादन में लगभग 13.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ भारत दूसरा बड़ा गेहूँँ उत्पादक देश है।
    • भारत द्वारा सालाना लगभग 107.59 मीट्रिक टन गेहूँँ का उत्पादन किया जाता है, जबकि इसके एक बड़े हिस्से का उपयोग घरेलू खपत में किया जाता है।
    • विश्व गेहूँँ निर्यात में भारत का योगदान 1% से भी कम है। हालांँकि वर्ष 2016 में इसका हिस्सा 0.14% था जो वर्ष 2020 में बढ़कर 0.54% हो गया है।
  • वर्तमान में भारत का केंद्रीय पूल (Central Pool) 24.2 मिलियन टन है, जो बफर और रणनीतिक ज़रूरतों से दोगुना अधिक है।

गेहूंँ से संबंधित प्रमुख बिंदु:

  • गेहूंँ के बारे में: 
    • यह चावल के बाद भारत में दूसरी सबसे महत्त्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है।
    • यह देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भाग की मुख्य खाद्यान्न फसल है।
    • गेहूँ रबी की एक फसल है जिसे पकने के समय ठंडे मौसम और तेज़ धूप की आवश्यकता होती है।
    • हरित क्रांति की सफलता ने रबी फसलों विशेषकर गेहूँ के विकास में योगदान दिया।
    • कृषि हेतु मैक्रो मैनेजमेंट मोड, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना गेहूँ की खेती को समर्थन प्रदान करने के लिये कुछ सरकारी पहलें हैं।
  • तापमान: तेज़ धूप के साथ 10-15 डिग्री सेल्सियस (बुवाई के समय) और 21-26 डिग्री सेल्सियस (पकने व कटाई के समय) के बीच।
  • वर्षा: लगभग 75-100 सेमी.।
  • मृदा का प्रकार: अच्छी तरह से सूखी उपजाऊ दोमट और चिकनी दोमट (गंगा-सतलुज मैदान तथा दक्कन का काली मिट्टी क्षेत्र)।
  • शीर्ष गेहूँ उत्पादक राज्य: उत्तर प्रदेश> पंजाब> हरियाणा> मध्य प्रदेश>> राजस्थान> बिहार> गुजरात

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow