इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

हिंदू कुश हिमालय

  • 09 Feb 2024
  • 5 min read

स्रोत: डी. टी. ई.

चर्चा में क्यों? 

अंतर्राष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (international Centre for Integrated Mountain Development- ICIMOD) ने एक चेतावनी जारी की है, जिसमें हाई माउंटेन एशिया में प्रकृति के पतन को रोकने के लिये "साहसिक कार्रवाई" और "तत्काल वित्त" का आह्वान किया गया है। 

हिंदू कुश हिमालय क्या है? 

  • परिचय: यह 3500 किलोमीटर से अधिक और आठ देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, नेपाल, म्याँमार व पाकिस्तान में फैला हुआ है, यह HKH आर्कटिक तथा अंटार्कटिका के बाहर बर्फ एवं हिमपात के सबसे बड़े आयतन में से एक है।
    • विश्व के 36 वैश्विक जैवविविधता हॉटस्पॉट में से 4 इसी क्षेत्र में हैं।
      • हिमालय, इंडो-बर्मा, दक्षिण-पश्चिम चीन के पर्वत और मध्य एशिया के पर्वत।
  • एशिया का जल मीनार (Water Tower of Asia): इसे 'एशिया का जल मीनार' कहा जाता है। HKH (हिंदूकुश हिमालय) से संपूर्ण एशियाई महाद्वीप में प्रत्येक दिशा में कम-से-कम 12 नदियाँ बहती हैं:
    • सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी की ओर
    • सिर दरिया (Syr Darya) और अमु दरिया (Amu Darya) मृत अरल सागर की ओर
    • तारिम टकलामकान (Taklamakan) की ओर 
    • येलो नदी बोहाई की खाड़ी की ओर 
    • यांग्त्ज़ी नदी पूर्वी चीन सागर की ओर 
    • मेकांग नदी दक्षिण चीन सागर की ओर 
    • चिंदविन, साल्विन और इरावदी अंडमान सागर की ओर 
  • चिंता:  
    • बढ़ता जलवायु खतरा: HKH क्षेत्र में वॉर्मिंग की दर का संपूर्ण उत्तरी गोलार्द्ध में दर्ज़ की गई औसत दर से लगभग दोगुना होने का अनुमान है।
    • पारिस्थितिकी तंत्र का क्षरण: रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि क्षेत्र का 70-80% मूल निवास स्थान पहले ही नष्ट हो चुका है, यह नुकसान वर्ष 2100 तक बढ़कर 80-87% हो सकता है।
    • मानव भेद्यता: HKH क्षेत्र में लगभग 241 मिलियन व्यक्ति निवास करते हैं, जिनमें से एक महत्त्वपूर्ण भाग खाद्य असुरक्षा और कुपोषण का सामना कर रहा है।

नोट: एशिया के उच्च पर्वतीय क्षेत्र में तियान शान, कुनलुन शान, पामीर, काराकोरम, हिंदूकुश, तिब्बती पठार और हिमालय जैसी पर्वत शृंखलाएँ शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (International Centre for Integrated Mountain Development-ICIMOD) क्या है?

  • परिचय: ICIMOD वर्ष 1983 में स्थापित एक क्षेत्रीय अंतरसरकारी संगठन है, जो एक हरित, अधिक समावेशी और लचीले जलवायु वाले हिंदूकुश हिमालय की दिशा में कार्यरत है।

Regional member countries

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. जब आप हिमायल की यात्रा करेंगे, तब आप निम्नलिखित को देखेंगे: (2012)

  1. गहरी घाटियाँ 
  2. U घुमाव वाले नदी मार्ग 
  3. समानांतर पर्वत शृंखलाएँ 
  4. भूस्खलन के लये उत्तरदायी तीव्र ढाल प्रवणता

उपर्युक्त में से कौन-से हिमालय तरुण वलित पर्वत होने के साक्ष्य कहे जा सकते हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 4
(c) केवल 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (d)


मेन्स:

प्रश्न.1 विश्व की प्रमुख पर्वत शृंखलाओं के संरेखण का संक्षिप्त उल्लेख कीजिये तथा उनके स्थानीय मौसम पर पड़े प्रभावों का सोदाहरण वर्णन कीजिये। (2021)

प्रश्न.2 हिमालय के हिमनदों के पिघलने का भारत के जल-संसाधनों पर किस प्रकार दूरगामी प्रभाव होगा? (2020)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2