रैपिड फायर
हिमाचल प्रदेश का 78वाँ स्थापना दिवस
- 16 Apr 2025
- 2 min read
स्रोत: बिज़नेस स्टैण्डर्ड
हिमाचल प्रदेश दिवस प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाता है, जो वर्ष 1948 में मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में इसके गठन का प्रतीक है।
- पृष्ठभूमि: यह 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के कार्यान्वयन के साथ श्रेणी C राज्य बन गया। बाद में 1 नवंबर 1956 को एक केंद्रशासित प्रदेश बना तथा वर्ष 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ इसका विस्तार किया गया।
- 25 जनवरी 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ और यह हिमाचल प्रदेश अधिनियम, 1970 के तहत भारत का 18वाँ राज्य बन गया।
- व्युत्पत्ति: "हिमाचल" नाम संस्कृत के "हिमा" (हिम) और "आंचल" (गोद) से लिया गया है, जो हिमालय में बसे इसके भूगोल का सटीक वर्णन करता है।
- सीमाएँ: हिमाचल प्रदेश की सीमाएँ भारत के केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों के साथ साझा होती हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी सीमा चीन से लगती है।
- सीमाएँ: हिमाचल प्रदेश की सीमाएँ भारत के केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों के साथ साझा होती हैं।
- अर्थव्यवस्था: हिमाचल प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2024-25 में 2.27 ट्रिलियन (USD 27.27 बिलियन) रहा। वित्त वर्ष 2025 (अगस्त तक) में निर्यात कुल 223.20 मिलियन यूएस डॉलर रहा, जिसमें दवा निर्माण तथा जैविक उत्पादों का योगदान कुल 69.5% रहा।
- हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2019 से 2023 तक संचयी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह कुल 246.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
और पढ़ें: हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस