इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

तीव्र रेडियो विस्फोट

  • 29 Jul 2023
  • 4 min read

हाल ही में खगोलविदों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने अमेरिका में ग्रीन बैंक टेलीस्कोप और ऑस्ट्रेलिया में पार्क्स वेधशाला का उपयोग करके दोहराए जाने वाले तीव्र रेडियो विस्फोट (Fast Radio Bursts- FRB), FRB 20190520B का अध्ययन किया है। यह रिपोर्ट साइंस जर्नल में प्रकाशित हुई थी।

तीव्र रेडियो विस्फोट: 

  • ये रेडियो प्रकाश (या रेडियो तरंगों) का रहस्यमय उत्सर्जन हैं जो ब्रह्मांड के सुदूर क्षेत्रों से आते हैं।
  • FRB सुदूर आकाशगंगाओं से पृथ्वी तक पहुँचते हैं और एक मिलीसेकंड में उतनी ही ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं जितनी सूरज कई सप्ताह में करता है।
  • ये प्रकृति में पाए जाने वाले सबसे चमकीले रेडियो विस्फोट हैं।
  • खगोल भौतिकीविद् बड़े रेडियो दूरबीनों का उपयोग करके केवल क्षण भर के लिये FRB को 'देख' पाने में सक्षम हैं लेकिन उनकी सटीक उत्पत्ति और कारण से अज्ञात हैं।
  • कुछ FRB घटनाएँ कभी-कभी होती हैं, जबकि अन्य पुनरावर्तक हैं जो रुक-रुक कर पृथ्वी से दिखाई देती हैं।

अध्ययन की मुख्य विशेषताएँ:

  • अत्यधिक परिवर्तनशील फैराडे घूर्णन माप:  
    •  खगोलविदों ने पाया कि दोहराए जाने वाले FRB 20190520B का फैराडे घूर्णन माप अत्यधिक परिवर्तनशील था, साथ ही यह दो बार उलटी दिशा में था।
      • यह माप FRB की चुंबकीय क्षेत्र शक्ति का सूचक है।
  • बाइनरी स्टार सिस्टम:  
    • FRB के चुंबकीय क्षेत्र की शक्ति और उलटने की दिशा में भिन्नता ने शोधकर्ताओं को इस निष्कर्ष पर पहुँचाया कि FRB स्रोत संभवतः एक बाइनरी स्टार सिस्टम की परिक्रमा कर रहा है, जहाँ साथी तारा संभवतः एक विशाल तारा या ब्लैक होल है।
      • इससे यह संभावना बढ़ गई कि "सभी दोहराए जाने वाले FRB बाइनरी में हो सकते हैं।" हालाँकि इस परिकल्पना की पुष्टि के लिये आगे की निगरानी तथा अनुसंधान की आवश्यकता है।
  • अशांत चुंबकीय प्लाज़्मा वातावरण:  
    • FRB स्रोत के आसपास के चुंबकीय क्षेत्र एवं इलेक्ट्रॉन घनत्व में देखे गए परिवर्तन एक अशांत चुंबकीय प्लाज़्मा वातावरण की उपस्थिति का सुझाव देते हैं।
      • यह वातावरण संभवतः FRB संकेतों के व्यवहार को प्रभावित करता है। 
  • रेडियो टेलीस्कोप का महत्त्व:  
    • अध्ययन FRB और अन्य अंतरिक्षीय घटनाओं के अध्ययन में उन्नत रेडियो टेलीस्कोप के महत्त्व को रेखांकित करता है।
    • ये टेलीस्कोप, जैसे- वेरी लार्ज एरे (Very Large Array) तथा डीप सिनोप्टिक एरे-110 (Deep Synoptic Array-110), FRB के सटीक स्थानीयकरण को सक्षम बनाते हैं और उनके स्रोतों एवं विशेषताओं को समझने के लिये मूल्यवान डेटा प्रदान करते हैं।
  • ब्रह्मांडीय रहस्यों को उजागर करना:
    • अध्ययन ब्रह्मांडीय रहस्यों को उजागर करने तथा ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को सुदृढ़ करने में रेडियो खगोल विज्ञान की भूमिका पर ज़ोर देता है।

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2