इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

अभ्यास धर्म गार्जियन 2024

  • 27 Feb 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी 

भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन' का 5वाँ संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 25 फरवरी को शुरू हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया जा रहा है।

  • अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और इसका वैकल्पिक रूप से आयोजन भारत तथा जापान में किया जाता है।
  • अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों को पूरा करने के लिये संयुक्त क्षमताओं में वृद्धि करना है। 
  • यह अभ्यास उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास और विशेष हथियार कौशल पर केंद्रित होगा जिसमें ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, ISR ग्रिड बनाना, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित करना, एक विरोधी तथा दुश्मन के क्षेत्र में कॉर्डन एवं सर्च ऑपरेशन करने, हेलिबोर्न ऑपरेशन व हाउस इंटरवेंशन ड्रिल्स शामिल होंगे।
    •  इस अभ्यास से दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच अंतर-संचालन क्षमता, सौहार्द्र और सहयोग बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
  • ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल और देश की बढ़ती रक्षा औद्योगिक क्षमता को दर्शाने वाले हथियारों तथा उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
  • भारत और जापान के रक्षा बल द्विपक्षीय अभ्यासों की एक निम्नलिखित शृंखला भी आयोजित करते हैं:

और पढ़ें…अभ्यास धर्म गार्जियन

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2