हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स

प्रारंभिक परीक्षा
Switch To English

अभ्यास धर्म गार्जियन 2022

  • 01 Mar 2022
  • 2 min read

27 फरवरी से 10 मार्च 2022 के मध्य भारत और जापान के बीच एक संयुक्त अभ्यास ‘अभ्यास धर्म गार्जियन 2022’, विदेशी प्रशिक्षण नोड बेलगावी (बेलगाम, कर्नाटक) में आयोजित किया जा रहा है।

अभ्यास धर्म गार्जियन 2022:

  • अभ्यास धर्म गार्जियन 2022 एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो 2018 से भारत में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास के दायरे में जंगल और अर्द्ध शहरी/शहरी क्षेत्रों में संचालित प्लाटून स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण शामिल है।
  • संयुक्त अभ्यास कार्यक्रम में हाउस इंटरवेंशन ड्रिल, अर्ध शहरी क्षेत्रों में आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी, प्राथमिक चिकित्सा, निहत्थे मुकाबला और क्लोज क्वार्टर कॉम्बैट फायरिंग शामिल हैं, जहाँ दोनों पक्ष संयुक्त रूप से संभावित खतरों को निःसफल करने के लिये अच्छी तरह से विकसित सामरिक अभ्यासों की एक शृंखला को प्रशिक्षित, योजना और निष्पादित करेंगे।
  • वैश्विक आतंकवाद से लड़ने के लिये सामरिक कौशल, बलों के बीच अंतर-संचालन एवं सेनाओं के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है।

भारत और जापान के बीच अन्य सैन्य अभ्यास

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

एसएमएस अलर्ट
Share Page
× Snow