दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

डेजर्ट साइक्लोन-II अभ्यास

  • 19 Dec 2025
  • 13 min read

स्रोत: द हिंदू

भारत की एक सैन्य टुकड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी के लिये रवाना हुई है, ताकि भारत–UAE  संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन-II’ के दूसरे संस्करण में भाग ले सकें।

भारत-UAE रक्षा सहयोग

  • अभ्यास: 
    • अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन: यह भारत और UAE के बीच पहला द्विपक्षीय सेना अभ्यास है, जो जनवरी 2024 में आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त शहरी युद्ध प्रशिक्षण प्रदान करना है, जो संयुक्त राष्ट्र के तहत उप-सामान्य संचालन के लिये है और शांति स्थापना, आतंकवाद विरोधी तथा स्थिरता मिशनों का समर्थन करता है।
    • अभ्यास गल्फ वेव्स (Navy): भारत और UAE की नौसेनाओं के बीच होने वाला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है। इसे पहले अभ्यास जायद तलवार के नाम से जाना जाता था।
    • अभ्यास मिलान (Navy – बहुपक्षीय): भारत द्वारा आयोजित अभ्यास मिलान 2024 में UAE ने निरीक्षक (Observer) के रूप में भाग लिया।
    • अभ्यास डेज़र्ट फ्लैग (वायु सेना – बहुपक्षीय): यह एक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास है, जिसे UAE आयोजित करता है। इसमें भारतीय वायु सेना नियमित रूप से भाग लेती है।
    • अभ्यास तरंग शक्ति (वायु सेना – बहुपक्षीय): भारत द्वारा आयोजित अभ्यास तरंग शक्ति 2024 के प्रथम संस्करण में UAE ने भाग लिया।
  • रक्षा प्रदर्शनियाँ: IDEX, NAVDEX, दुबई एयर शो (UAE) और एयरो इंडिया, डेफएक्सपो (भारत) जैसी प्रमुख रक्षा प्रदर्शनी में आपसी भागीदारी रक्षा निर्माण और प्रौद्योगिकी में सहयोग को उजागर करती है।
  • रणनीतिक महत्त्व: रक्षा संबंध भारत–UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक मुख्य स्तंभ हैं, जो क्षेत्रीय सुरक्षा, आपसी संचालन क्षमता  और स्वदेशी रक्षा निर्माण को समर्थन देते हैं।

और पढ़ें: भारत-UAE संबंध

close
Share Page
images-2
images-2
× Snow