दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-2026

  • 10 Mar 2026
  • 14 min read

स्रोत: पीआईबी

भारतीय सशस्त्र बलों का दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितिये-2026’ (LAMITIYE-2026) के 11वें संस्करण में भाग ले रहा है, जिसका उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा सहयोग और परिचालन समन्वय को मज़बूत करना है।

  • लामितिये अभ्यास: ‘लामितिये’ शब्द का अर्थ क्रियोल भाषा (सेशेल्स की आधिकारिक भाषा) में ‘मित्रता’ है, जो दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की भावना को दर्शाता है। 
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये भारतीय सशस्त्र बलों और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच वर्ष 2001 से आयोजित होने वाला एक द्विवार्षिक अभ्यास है।
    • इस अभ्यास का उद्देश्य अर्द्ध-शहरी वातावरण में अपरंपरागत अभियानों के क्षेत्र में संतुलन स्थापित करना और शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा देना है। इससे दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अच्छी प्रथाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।
    • 11वें संस्करण में भारतीय सशस्त्र बलों की पहली त्रि-सेवा भागीदारी देखने को मिल रही है, इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में असम रेजिमेंट, भारतीय नौसेना एवं वायु सेना के जवान, INS त्रिकंद और एक C-130J विमान शामिल हैं।
  • सेशेल्स: यह पश्चिमी हिंद महासागर में स्थित 155 द्वीपों का एक द्वीपसमूह देश है, जो मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में और अफ्रीका के पूर्वी तट से दूर स्थित है। 
    • यह अफ्रीका का सबसे छोटा देश है, जो मस्करीन पठार पर स्थित है। इसकी राजधानी राजधानी माहे द्वीप पर स्थित विक्टोरिया है। 
    • सेशेल्स भारत के 'सागर' (क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण में एक महत्त्वपूर्ण भागीदार है। प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों पर स्थित होने के कारण यह समुद्री सुरक्षा के मामले में भारत के लिये रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है।

Seychelles

और पढ़ें: भारत-सेशेल्स

close
Share Page
images-2
images-2