इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

अभ्यास ‘पूर्व सम्प्रीति-X’

  • 07 Jun 2022
  • 3 min read

भारत-बांग्लादेश के बीच 05 जून से 16 जून, 2022 तक बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन पर एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘पूर्व सम्प्रीति-X’ (EX SAMPRITI-X) का आयोजन किया जा रहा है। 

Bangladesh

प्रमुख बिंदु: 

  • परिचय: 
    • अभ्यास सम्प्रीति दोनों देशों द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाने वाला एक महत्त्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग है, जो दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन एवं सहयोग को मज़बूती प्रदान करने तथा इसे और अधिक व्यापक बनाने पर केंद्रित है। 
  • उद्देश्य: 
    • दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन को मज़बूत करना और एक-दूसरे के सामरिक अभ्यास एवं परिचालन तकनीकों को समझना 
  • भारत का प्रतिनिधित्व: 
    • इस अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। 
  • महत्त्व: 
    • संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएँ संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के अंतर्गत आतंकवाद, मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसे मामलों में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना (UN Peacekeeping Force) के कई परिदृश्यों में अपनी विशेषज्ञता को साझा करेंगी। 
    • इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में शामिल प्रतिभागी एक-दूसरे की संगठनात्मक संरचना और सामरिक अभ्यास से परिचित हो सकेंगे। 

अन्य देशों के साथ भारत के सैन्य अभ्यास 

गरुड़ शक्ति 

इंडोनेशिया 

एकुवेरिन 

मालदीव 

हैंड-इन-हैंड 

चीन 

कुरुक्षेत्र 

सिंगापुर 

मित्र शक्ति 

श्रीलंका 

नोमेडिक एलीफैंट 

मंगोलिया 

मैत्री 

थाईलैंड 

वज्र प्रहार 

अमेरिका 

युद्ध अभ्यास 

अमेरिका 

शक्ति 

फ्राँस 

धर्म गार्जियन 

जापान 

सूर्य किरण 

नेपाल 

सिम्बेक्स (SIMBEX) 

सिंगापुर 

लामितिये 

सेशेल्स 

स्रोत: पी.आई.बी. 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2