इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

इथेनॉल 100

  • 18 Mar 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली तथा तमिलनाडु में चुनिंदा 183 खुदरा दुकानों पर 'एथेनॉल 100' लॉन्च किया।

  • इथेनॉल 100 एक महत्त्वपूर्ण ऑटोमोटिव ईंधन है जिसमें 100% इथेनॉल होता है।
    • यह मक्का, गन्ना या अन्य पौधों की सामग्री जैसे नवीकरणीय स्रोतों से उत्पादित जैव ईंधन है। 
  • इथेनॉल 100 का उद्देश्य पारंपरिक गैसोलीन की तुलना में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करके जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करना, स्थिरता को बढ़ावा देना और स्वच्छ वातावरण में योगदान देना है।
  • यह पहल वर्ष 2025-26 तक 20% इथेनॉल मिश्रण (E20) हासिल करने, आयात निर्भरता को कम करने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
  • इथेनॉल 100 की ओर कदम सतत् प्रौद्योगिकियों और डीकार्बोनाइजेशन की ओर बदलाव को दर्शाता है।
  • इथेनॉल 100 बहुमुखी है और इसका उपयोग विभिन्न वाहनों में किया जा सकता है, जिसमें फ्लेक्स-फ्यूल वाहन (FFV) शामिल हैं जो गैसोलीन, इथेनॉल या दोनों के किसी भी मिश्रण पर चल सकते हैं। यह उपयुक्त बुनियादी ढाँचे के साथ मुख्यधारा ईंधन विकल्प बनने की इसकी व्यावहारिकता और क्षमता को प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें: भारत की इथेनॉल क्रांति: प्रगति और चुनौतियाँ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2